Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

प्रेस क्लब धर्मशाला ने मनाया रजत जयंती समारोह

Dharamshala, Press Club Dharamshala, DC Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 24 Dec 2022

Last updated on: Dec 24, 2022, 00:00 IST

प्रेस क्लब धर्मशाला के 25वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर धर्मशाला में रजत जयंती समारोह मनाया गया। उपायुक्त काँगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए समाज के जागरण में मीडिया की भूमिका का ज़िक्र किया। उन्होंने कहाकि समाज के जागरण और कल्याण के लिए मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से आमजन कोसामाजिक विषयों पर सही निर्णय लेने में सहायता होती है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन द्वारा संचालित जनहितेशी योजनाओंऔर कार्यक्रमों को भी लोगों तक पहुँचाने में मीडिया का अहम योगदान है। उपायुक्त ने कहा कि मीडिया और प्रशासन दोनों का उद्देश्यजन सुविधा तथा जन कल्याण ही है। 

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य की पूर्ती हेतु दोनों को एक दूसरे के सहयोगी के रूप में कार्य करनाचाहिये।डॉ. निपुण जिंदल ने इस अवसर पर प्रेस क्लब धर्मशाला की गतिविधियों के लिए 21000 रुपये तथा प्रेस क्लब के अस्थायी भवन केरख रखाव हेतु 31000 रुपये की राशि भेंट करने की घोषणा की।प्रेस क्लब के अध्यक्ष अखिलेश भारती ने आये हुए अतिथियों कास्वागत किया तथा प्रेस क्लब द्वारा चलायी जा रही सामाजिक गतिविधियों और कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। 

यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी रोहित राठौर, एएसपी बद्री सिंह, एएसपी हितेश लखनपाल, सहायक आयुक्त नगर निगम पृथीपाल सिंह सहित क्षेत्र के पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Tags: Dharamshala , Press Club Dharamshala , DC Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD