Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

करिश्मा कूपर ने भारती सिंह के साथ आइकॉनिक 'कजरा मोहब्बत वाला' गाना रीक्रिएट किया

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Karisma Kapoor, Kajra Mohabbat Wala, Bharti Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Dec 2022

Last updated on: Dec 24, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 1968 में आई फिल्म 'किस्मत' के मशहूर गाने 'कजरा मोहब्बत वाला' को रीक्रिएट किया, जोकि मूल रूप से उनकी मां और दिग्गज अभिनेत्री बबीता पर फिल्माया गया था। ट्रैक कई पहलुओं में खास था, जिसमें बिस्वजीत उस दौर के पहले हीरो बन गए थे, जिन्होंने गाने के लिए एक महिलाओं के कपड़े पहने थे। 

इस हिट गाने को शमशाद बेगम और आशा भोसले ने गाया था। करिश्मा को 'जिगर', 'अनाड़ी', 'कुली नंबर 1', 'जीत' समेत कई हिट फिल्में देने के लिए जाना जाता है। वह 'राजा हिंदुस्तानी' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से स्टार बन गईं।

करिश्मा को 'फिजा' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था।करिश्मा सिंगिंग रियलिटी शो में दिखाई दीं और 60 के दशक के ट्रैक पर आरोही, अथर्व, ज्ञानेश्वरी, पलाक्षी, हर्ष, राफा, प्रज्योत, देविका,  अतनु और जेटशेन समेत टॉप 10 कंटेस्टेंट्स के प्रदर्शन को देखने और सुनने का आनंद लिया। दुपट्टे के साथ एक अद्भुत थ्रेडवर्क और स्टोन-स्टडेड बेबी पिंक ड्रेस पहने, करिश्मा आश्चर्यजनक लग रही थीं। 

कपूर ने गाने के सिग्नेचर स्टेप्स को होस्ट भारती सिंह के साथ रीक्रिएट किया। 'सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स' को नीति मोहन, शंकर महादेवन और अनु मलिक जज कर रहे हैं। यह जी टीवी पर प्रसारित होता है।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Karisma Kapoor , Kajra Mohabbat Wala , Bharti Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD