Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

'बिग बॉस 16' : एमसी स्टेन की धमकी के बाद शालिन भनोट के माता-पिता ने लिखा ओपन लेटर

TV, Bigg Boss Season 16, Bigg Boss 16, Bigg Boss, Bigg Boss 16 Updates, BB 16, BB16, BB 16 Updates, BB 16 News, BB 16 Today News, Bigg Boss 16 News, Bigg Boss 16 News Today, Bigg Boss 16 Update, Shalin Bhanot, MC Stan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2022

Last updated on: Dec 22, 2022, 00:00 IST

रियालिटी शो 'बिग बॉस 16' की प्रतियोगी शालिन भनोट के माता-पिता ने उनके बेटे को रैपर एमसी स्टेन द्वारा मिली धमकियों पर बिग बॉस के निर्माताओं को एक खुला पत्र लिखा है। दरअसल यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को नोमिनेट किया और इसी बीच शालिन और एमसी स्टैन के बीच लड़ाई हो गई। 

इसी दौरान रैपर ने शालिन को धमकी दे दी। अब इस मामले को लेकर शालिन के माता-पिता ने इंस्टाग्राम पर पत्र साझा किया, जो इस प्रकार है, "नमस्ते और धन्यबाद, हमारे बेटे शालिन पर आप सभी के प्यार के लिए। शालिन ने इस अद्भुत यात्रा के लिए साइन अप किया है, जिसमें बहुत सारी चुनौतियां हैं।"

"हमें यकीन है कि वह दिलों और प्यार के विजेता के रूप में उभर कर सामने आएंगे। हालांकि, हम चिंतित भी हैं। कल रात, हमारे बेटे को राष्ट्रीय टेलीविजन पर जान से मारने की धमकियां मिलते देखना चिंताजनक रहा।" "एपिसोड के बाद, धमकियों का आना जारी है और हमें आश्चर्य है कि यह कैसे ठीक है? 

यह एक रियलिटी शो है लेकिन अंत में यह मनोरंजन के लिए है। हम इस सब में जीवन और मृत्यु की धमकी क्यों ला रहे हैं? हमारा परिवार वास्तव में चिंतित है और हम जानना चाहते हैं कि राष्ट्रीय टेलीविजन पर इसकी अनुमति कैसे दी गई?" इसके आगे उन्होंने लिखा, "हमारे लिए शालिन की सुरक्षा और उसकी खुशी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। 

शालिन के माता।" इस तरह के सोशल मीडिया के जारिए से बिग बॉस के निमार्ताओं को भावुक नोट के साथ शालिन भनोट के माता-पिता ने अपनी बात रखी।

 

Tags: TV , Bigg Boss Season 16 , Bigg Boss 16 , Bigg Boss , Bigg Boss 16 Updates , BB 16 , BB16 , BB 16 Updates , BB 16 News , BB 16 Today News , Bigg Boss 16 News , Bigg Boss 16 News Today , Bigg Boss 16 Update , Shalin Bhanot , MC Stan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD