Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

विपक्ष में मर्यादा का अभाव है और नियमों के पालन करने में विश्वास नहीं रखता : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, Commerce and Industry Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Rajya Sabha, India China Border Clash
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2022

Last updated on: Dec 19, 2022, 00:00 IST

भारत-चीन सीमा विवाद पर चर्चा की मांग कर रहे विपक्ष के राज्यसभा में लगातार हो रहे विरोध के बीच सदन के नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि विपक्ष में मर्यादा का अभाव है और वह नियमों का पालन करने में विश्वास नहीं रखता है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की टिप्पणी उच्च सदन में विपक्ष द्वारा ताजा विरोध के बाद आई है। 

दरअसल, विपक्ष ने सदन को नोटिस देकर सीमा विवाद पर चर्चा की मांग की, लेकिन उनके नोटिस को अस्वीकार किया गया। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट किया। केंद्रीय मंत्री गोयल ने संसद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि विपक्षी दलों में हताशा और मयार्दा का पूर्ण अभाव है। 

उनकी हताशा उस स्तर तक पहुंच गई है, जहां वे संसद के कामकाज में किसी भी नियम-कायदों पर विश्वास नहीं करते हैं। विपक्ष अध्यक्ष के फैसलों और टिप्पणियों से भी इनकार कर रहे हैं। दुर्भाग्य से, विपक्ष एक विरोधी और विनाशकारी शक्ति के रूप में व्यवहार कर रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश में उल्लंघन की घटना पर राज्यसभा में पहले ही एक विस्तृत बयान दिया था। जिसके बाद हम विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस से सीमा पर हमारे सेना के जवानों और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान करने की उम्मीद करेंगे। 

हालांकि, राहुल गांधी सेना पर आक्षेप लगाते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री गोयल ने आगे कहा कि यह सेना में उनके सम्मान की पूरी कमी को दशार्ता है, जो सशस्त्र बलों का मनोबल गिरा रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद के सुचारू कामकाज की अनुमति देनी चाहिए।

 

Tags: Piyush Goyal , Commerce and Industry Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Rajya Sabha , India China Border Clash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD