Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

युवती के 50 टुकड़े करने की वारदात पर झारखंड विधानसभा में जबरदस्त हंगामा

Crime News India, Crime News, Jharkhand, Jharkhand News, Rabita, Dildar Ansari, Crime News Jharkhand, Rabita Murder, Rabita Murder Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झारखंड , 19 Dec 2022

Last updated on: Dec 19, 2022, 00:00 IST

झारखंड के साहिबगंज में 22 वर्षीय युवती रबिता की हत्या के बाद उसके शव के 50 टुकड़े करने की वारदात पर सोमवार को झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरूआत होते ही जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी पार्टी भाजपा के विधायकों ने सदन के अंदर और बाहर एक घंटे से भी ज्यादा नारेबाजी की। 

वे हत्या के आरोपी दिलदार अंसारी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। यहां तक कि सदन में शोक प्रस्ताव रखे जाने के दौरान भी हंगामा नहीं थमा। भाजपा विधायक रणधीर मेज पर खड़े होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे तो स्पीकर के आदेश पर उन्हें सदन से मार्शल आउट कर दिया गया। इधर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शोक प्रस्ताव के दौरान लाश पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

मैं जनता की संवेदना से वाकिफ हूं। सत्र की कार्यवाही शुरू होने के पहले भाजपा विधायक मनीष जायसवाल, भानु प्रताप शाही, रणधीर सिंह, शशिभूषण प्रसाद मेहता, समरी लाल, अमर बाउरी, ढुल्लू महतो सहित अन्य ने तख्तियां लेकर मुख्यद्वार पर खूब नारेबाजी की। उन्होंने झारखंड का इस्लामीकरण बंद करो, रबिता पहाड़िया के हत्यारे दिलदार अंसारी को फांसी दो जैसे नारे लगाए।

भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने कहा कि साहिबगंज का यह बर्बर हत्याकांड पूरे राज्य को चिंता में डालने वाला है। साहिबगंज और आसपास के जिलों में सरकार के संरक्षण में बांग्लादेशियों को बसाया जा रहा है। ऐसे लोग लव जिहाद के जरिए संथाल परगना की डेमोग्राफी बदलने की साजिश में जुटे हैं। 

झारखंड में गरीब संथाल-पहाड़िया जनजाति के पुरुष रोजगार की तलाश में संथाल परगना और झारखंड छोड़कर बाहर जा चुके हैं और उनकी बहू-बेटियों पर बांग्लादेशी अत्याचार कर रहे हैं। मैंने तो बार बार कहा है कि संथाल परगना में एनआरसी की जरूरत है, ताकि एक बार तो पता चले कि कौन कहां से आए हैं कहां कब तक से बसे हैं, किस प्रकार से बसे हैं।

भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि राज्य में हत्या, बलात्कार की घटनाएं आम हैं। एक आदिम जनजाति की महिला को टुकड़े टुकड़े में काटा जाता है और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। बाद में सदन की कार्यवाही शुरू होने पर भी भाजपा विधायक इस मुद्दे पर लगातार हंगामा करते रहे। शोक प्रस्ताव रखे जाने के दौरान भाजपा रणधीर सिंह टेबल पर चढ़कर हंगामा करने लगे।

तब स्पीकर ने उन्हें मार्शल आउट करने का आदेश दिया। विपक्ष के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने शोक प्रकाश में रबिता पहाड़िया का नाम जोड़ने का आग्रह किया, लेकिन उनका नाम नहीं जोड़ा गया। इसपर भी पक्ष-विपक्ष में खूब तकरार हुआ।

 

Tags: Crime News India , Crime News , Jharkhand , Jharkhand News , Rabita , Dildar Ansari , Crime News Jharkhand , Rabita Murder , Rabita Murder Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD