Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ द्वारा ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा

अधिकारियों को योजना के अधीन कार्य जल्द से जल्द मुकम्मल करने के लिए कहा

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Dec 2022

Last updated on: Dec 16, 2022, 00:00 IST

 पंजाब के मुख्य सचिव श्री विजय कुमार जंजुआ ने आज अधिकारियों को कहा कि वह राज्य में ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के अंतर्गत चल रहे कार्य को जल्द से जल्द मुकम्मल किये जाने को युनिश्चित बनाएं। मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव को योजना की प्रगति संबंधी अवगत करवाया गया। उनको बताया गया कि राज्य के 4200 से अधिक गाँवों में ड्रोन मैपिंग का काम मुकम्मल हो चुका है और बाकी गाँवों में भी काम पूरे ज़ोर- शोर से चल रहा है।   

 मुख्य सचिव ने इस योजना के अधीन की जाने वाली गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा की लाल लकीर की हदबंदी के लिए सभी जिलों में डीजीपीएस डिवाइस का प्रयोग किया जा सकता है, जिससे काम में तेज़ी लाई जा सके। उन्होंने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि जिलों को डीजीपीएस के लिए फंड जारी किये जाएँ। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मिशन मोड पर पूरा करने के लिए कोई कसर बाकी न छोड़ी जाये।   

 सर्वे अफसरों को मानदेय देने संबंधी बात करते हुए मुख्य सचिव ने आगे कहा कि पंजाब लैंड रिकॉर्ड सोसायटी (पी.एल.आर.एस.) के फंडों में से सर्वे अफसरों को प्रति गाँव के हिसाब से मानदेय अदा किया जाना चाहिए। उन्होंने पी.एल.आर.एस. को हिदायत की कि वह योजना को लागू करने के दौरान तैयार किये गए रिकॉर्डों की सॉफ्ट कॉपी मेंटेन करके रखें। 

इसी तरह उन्होंने कहा कि योजना के दौरान तैयार किये गए रिकॉर्ड की हार्ड कॉपी सम्बन्धित पटवारी के पास रहेगी। इस मौके पर अन्यों के अलावा वित्त कमिश्नर राजस्व के.ए.पी. सिन्हा, प्रमुख सचिव वित्त ए.के. सिन्हा, डायरैक्टर सूचना एवं लोक संपर्क सोनाली गिरि, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरैक्टर गुरप्रीत सिंह खैहरा उपस्थित थे।  

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD