Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

भारत-चीन सीमा के मसले पर देश को गुमराह कर रहा है केंद्र : असदुद्दीन ओवैसी

Asaduddin Owaisi, All India Majlis E Ittehadul Muslimeen, AIMIM, AIMIM President
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 Dec 2022

Last updated on: Dec 13, 2022, 00:00 IST

एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर भारत चीन सीमा के मसले पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चीन हमारी भूमि पर कब्जा करके बैठा है, अंदर घुस कर हमला कर रहा है लेकिन भारत सरकार चीन से निपटने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखा पा रही है। 

सीमा पर झड़प के मसले पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिए गए बयान की आलोचना करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 9 तारीख को यह झड़प होती है और खबर सामने आने के बाद 13 दिसंबर को सरकार इस पर बोलती है। ओवैसी ने आगे कहा कि हमारे प्रधानमंत्री विदेश जाकर चीन के राष्ट्रपति से हाथ मिलाते हैं और चीन की सेना हमारी सीमा में घुसकर हमारे जवानों पर हमला करती है लेकिन यह सरकार कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखा रही है और सेना की बहादुरी के पीछे छुप रही है।

उन्होंने आगे कहा कि डोकलाम की घटना से सरकार ने कोई सबक नहीं लिया और चीन की सेना आज भी हमारी जमीन पर बैठी हुई है। भाजपा सांसद कह रहे हैं कि 8-10 लोग घायल हैं और सरकार को सांप सूंघ गया है। यह कौन सा राष्ट्रवाद है। अगर चीन की जगह पाकिस्तान होता तो इनका रवैया क्या ऐसा ही होता?

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis E Ittehadul Muslimeen , AIMIM , AIMIM President

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD