Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ द्वारा चंडीगढ़ के सरकारी मकानों की ऑनलाइन अलॉटमैंट के लिए पोर्टल लॉन्च

पारदर्शी, सरल और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मुहैया करवाना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता: विजय कुमार जंजुआ

Vijay Kumar Janjua, Chief Secretary, Chief Secretary of Punjab, Chief Secretary Punjab, IAS officer, IAS, Punjab, Punjab Government, Government of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Dec 2022

Last updated on: Dec 12, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य निवासियों को पारदर्शी, सरल और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं देने की प्रतिबद्धता पर चलते हुए राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए चंडीगढ़ के सरकारी मकानों की अलॉटमैंट की प्रक्रिया को आसान करते हुए ऑनलाइन अलॉट करने का फ़ैसला किया है। इस सम्बन्धी आज पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ द्वारा एन.आई.सी. द्वारा सामान्य प्रबंधन के साथ मिलकर तैयार किया ई-आवास हाउसिंग मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया गया।  

मुख्य सचिव श्री जंजुआ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के ज़रिये चंडीगढ़ स्थित पंजाब पूल के मकानों की अलॉटमैंट अब केवल ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। पोर्टल पर मेरिट के अनुसार सरकारी अधिकारी/कर्मचारी की वरिष्ठता के अनुसार स्वयं ही सरकारी मकान अलॉट हो जायेगा। इससे जहाँ सरकारी कर्मचारी को मकान अलॉट करने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, वहीं पुरानी व्यवस्था के अनुसार किसी कर्मचारी के मकान न लेने की सूरत में कोई भी मकान लंबे समय तक खाली नहीं रहेगा।  

श्री जंजुआ ने आगे बताया कि पहले पड़ाव में केवल चंडीगढ़ स्थित पंजाब पूल के अलग-अलग कैटेगरियों के 1156 सरकारी मकानों की अलॉटमैंट ऑनलाइन होगी, जबकि आने वाले समय में दूसरे पड़ाव में राज्य में अलग-अलग जिलों में स्थित पंजाब पूल के सरकारी मकानों की अलॉटमैंट भी इस पोर्टल के द्वारा लॉन्च की जायेगी। इस मौके पर मुख्य सचिव द्वारा सामान्य प्रबंधन और एन.आई.एस. को चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय में आने वाले लोगों के लिए ऑनलाइन दाखि़ला के पास बनाने की प्रणाली स्थापित करने पर काम करने के लिए कहा गया।  

सामान्य प्रशासन के सचिव कुमार राहुल ने बताया कि मकान के लिए आवेदन करने की जानकारी eawas.punjab.gov.in  पर उपलब्ध होगी। सरकारी कर्मचारी पोर्टल पर खाली मकानों की सूची को देखकर अपनी पहल के अनुसार आवेदन कर सकता है। एन.आई.एस. के स्टेट इन्फॉरमेटिक्स अफ़सर और डिप्टी डायरैक्टर जनरल विवेक वर्मा ने बताया कि इस प्रणाली के द्वारा अब कर्मचारी अपने घर बैठे ही मकान के लिए आवेदन कर सकेंगे और पोर्टल पर आई.एच.आर.एम.एस. के द्वारा हर सरकारी कर्मचारी का डेटा मौजूद है।  

इस मौके पर सामान्य प्रशासन के संयुक्त सचिव जगजीत सिंह, एन.आई.एस. के सहायक स्टेट इनफॉर्मेटिक अफ़सर विक्रम जीत ग्रोवर, वरिष्ठ तकनीकी निदेशक अनुम कुमार जलाली और तकनीती निदेशक नरिन्दर सिंह भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Vijay Kumar Janjua , Chief Secretary , Chief Secretary of Punjab , Chief Secretary Punjab , IAS officer , IAS , Punjab , Punjab Government , Government of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD