Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

नवीन पहलों के लिए पंजाब मंडी बोर्ड को हासिल हुआ ‘8वां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड’

किसानों को वाट्सऐप और डिजी-लॉकर के द्वारा डिजिटल जे-फॉर्म की सुविधा देने के लिए मिला अवॉर्ड

Punjab Admin, Punjab Mandi Board, 8th Digital Transformation Conclave Award, Secretary Mandi Board, Ravi Bhagat, Integrated Management System
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Dec 2022

Last updated on: Dec 10, 2022, 00:00 IST

राज्य के किसानों को ‘‘वाट्सऐप और डिजी-लॉकर के द्वारा जे-फॉर्म के डिजीटाईजेशन’’ के रूप में सबसे बेहतर नागरिक समर्थकीय सुविधा देने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड ने 8वां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन अवॉर्ड हासिल किया है।आज यहाँ गुवाहाटी में हुए समारोह के दौरान असम के सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री ने पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को यह अवॉर्ड प्रदान किया। 

यह अवॉर्ड असम में सीनियर अफ़सरशाहों और आई.टी. विभाग असम के माहिरों के अधीन ज्यूरी के नेतृत्व अधीन दिया गया। समारोह के दौरान, ज्यूरी ने डिजिटल संचार के लिए नए मापदंड स्थापित करने के लिए पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा पेश किए नवीन संचारकों की सराहना की। 

इस सम्बन्धी और अधिक जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के सचिव श्री रवि भगत ने बताया कि पंजाब को लगभग सभी विभागों में ई-गवर्नेंस स्थापित करने के नवीन प्रयास करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने साल 2020 में कोविड-19 के दौरान ई-प्रोक्युरमेंट की विधि स्थापित करके यह नवीन पहल शुरू की। 

उन्होंने कहा कि तब से लेकर अब तक बोर्ड की आई.टी. टीम ने हितधारकों की सुविधा के लिए कई ई-सेवाएं जैसे कि ऑनलाइन लाइसेंस, ऑनलाइन भुगतान, जे-फॉर्म का डिजीटाईज़ेशन, ऑनलाइन खरीद, पंजाब में आने वाली बाहरी राज्य की फ़सल की रिकॉर्डिंग के लिए वीटीएस ऐप, ई-नीलामी पोर्टल, ई-डाक पोर्टल और अन्य ई-सुविधाएं शुरू की हैं। 

श्री भगत ने कहा कि इन डिजिटल पहलों ने न केवल स्टाफ और लॉजिस्टिक्स खर्चों को बचाया है बल्कि कामकाज में पारदर्शिता और कुशलता को सुनिश्चित बनाने के साथ-साथ हितधारकों की सुविधा के लिए ई-लाइसेंस, ई-पास, समर्पित गेटवे के द्वारा भुगतान को सुनिश्चित बनाया है।  

सचिव मंडी बोर्ड ने बताया कि इससे लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा 1.5 महीने से घटकर 1 सप्ताह करने में भी मदद मिली है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब मंडी बोर्ड ने विशेष एकीकृत प्रबंधन प्रणाली (आई.एम.एस.) पर ध्यान केंद्रित किया है, जिससे उपभोक्ता एक ही जगह एकत्रित किए डेटा तक पहुँच कर सकते हैं। 

श्री भगत ने कहा कि यह गर्व और संतुष्टी की बात है कि पंजाब मंडी बोर्ड ने ‘‘मोस्ट इनोवेटिव सिटिजन ऐंगेजमैंट थ्रू टैक्नॉलॉजी’’ श्रेणी का अवॉर्ड हासिल किया है।सचिव मंडी बोर्ड ने आगे कहा कि राज्य के किसानों को वाट्सऐप और डिजी-लॉकर के द्वारा जे-फॉर्म को डिजीटाईज़ करने के विचार से बहुत लाभ हो रहा है। 

उन्होंने आगे कहा कि नागरिक अलग-अलग सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभ लेने के लिए इस डिजिटल रसीद का प्रयोग आमदन के सबूत के तौर पर कर सकते हैं। श्री भगत ने कहा कि जे-फॉर्म की यह डिजिटल रसीद न केवल किसानों के लिए लाभकारी है, बल्कि अलग- अलग सरकारी सब्सिडियों में डुप्लिकेट होल्डरों को हटाने में सरकार की भी मदद करती है। 

उन्होंने आगे कहा कि किसानों के इस अनूठे आंकड़ों से न केवल पंजाब मंडी बोर्ड बल्कि अलग-अलग अन्य सरकारी विभागों को भी नागरिकों तक सब्सिडियाँ प्रदान करने में मदद की है।  

 

Tags: Punjab Admin , Punjab Mandi Board , 8th Digital Transformation Conclave Award , Secretary Mandi Board , Ravi Bhagat , Integrated Management System

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD