Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईपीएल : कोच्चि में 23 दिसंबर को नीलामी के लिए 991 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, IPL, IPL 2023, IPL Auction, IPL 2023 Auction
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Dec 2022

Last updated on: Dec 01, 2022, 00:00 IST

714 भारतीय और 277 विदेशी सहित कुल 991 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 की नीलामी का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, जो 23 दिसंबर को कोच्चि में होने वाली है। इसे बारे में बीसीसीआई ने गुरुवार को घोषणा की। आईपीएल प्लेयर पंजीकरण 30 नवंबर, 2022 को बंद हो गया और सूची में 185 कैप्ड, 786 अनकैप्ड और सहयोगी देशों के 20 खिलाड़ी शामिल हैं।

बीसीसीआई के अनुसार, खिलाड़ियों को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिसमें कैप्ड इंडियन (19 खिलाड़ी), कैप्ड इंटरनेशनल (166), एसोसिएट (20), अनकैप्ड भारतीय जो पिछले आईपीएल सीजन (91), अनकैप्ड इंटरनेशनल का खिलाड़ी (3), अनकैप्ड इंडियंस (604 खिलाड़ी), अनकैप्ड इंटरनेशनल (88 खिलाड़ी) शामिल हैं।

साथ ही, 277 विदेशी खिलाड़ियों भी अलग-अगल देश से हैं, जिसमें अफगानिस्तान (14), ऑस्ट्रेलिया (57), बांग्लादेश (6), इंग्लैंड (31), आयरलैंड (8), नामीबिया (5), नीदरलैंड (7) ), न्यूजीलैंड (27), स्कॉटलैंड (2), दक्षिण अफ्रीका (52), श्रीलंका (23), संयुक्त अरब अमीरात (6), वेस्टइंडीज (33) और जिम्बाब्वे (6) के खिलाड़ी शामिल हैं।

विशेष रूप से, यदि प्रत्येक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखने होंगे, तो नीलामी में 87 खिलाड़ी खरीदे जाने के लिए उपलब्ध हैं, जिनमें से 30 खिलाड़ी विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। पिछले महीने, फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की थी। 

इसके लिए सनराइजर्स के पास नीलामी के लिए सबसे ज्यादा पैसा (42.25 करोड़ रुपये) है, इसके बाद पंजाब (32.20 करोड़ रुपये), लखनऊ (23.35 करोड़ रुपये), मुंबई (20.55 करोड़ रुपये), चेन्नई (20.45 करोड़ रुपये), दिल्ली (19.45 करोड़ रुपये), गुजरात (19.25 करोड़ रुपये), राजस्थान रॉयल्स (13.2 करोड़ रुपये), आरसीबी (8.75 करोड़ रुपये) और केकेआर (7.05 करोड़ रुपये) के पास हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , IPL , IPL 2023 , IPL Auction , IPL 2023 Auction

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD