Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के टी.पी.ओ लखविन्दर अत्तरी को सेवानिवृत्ति पर विशेष रूप से किया गया सम्मानित

Information And Public Relations, DIPR Punjab, Teleprinter Operator, Lakhwinder Attri, Harjit Singh Grewal, Ishwinder Singh Grewal, Shikha Nehra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Nov 2022

Last updated on: Nov 30, 2022, 00:00 IST

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब द्वारा टेलीप्रिंटर ऑपरेटर लखविन्दर अत्तरी को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमापूर्ण विदाई देते हुए सम्मानित किया गया। उन्होंने विभाग में तकरीबन 36 साल सेवाएँ निभाईं।पंजाब सिविल सचिवालय में आयोजित समारोह के दौरान विभाग के एडीशनल डायरैक्टर श्री ओपिन्दर सिंह लाम्बा, ज्वाइंट डायरैक्टर श्री रणदीप सिंह आहलूवालीया, पी.आर.ओ श्री नवदीप सिंह गिल ने संबोधित करते हुए लखविन्दर अत्तरी द्वारा निभाई गईं शानदार सेवाओं की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि अत्तरी द्वारा की गई सख़्त मेहनत, समर्पण और लगन हमेशा उनके साथियों को पूरे जोश के साथ अपनी जि़म्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी और उनके द्वारा निभाई गईं बेमिसाल सेवाओं को विभाग सदा याद रखेगा।वक्ताओं ने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद, वह अपनी सामाजिक जि़म्मेदारी को प्रभावशाली ढंग से निभाने के अलावा अपने परिवार के साथ और अधिक समय बिता सकेंगे। 

इस अवसर पर लखविन्दर अत्तरी को विभाग के अधिकारियों द्वारा यादगारी चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर लखविन्दर अत्तरी के पारिवारिक सदस्यों के अलावा ज्वांइट डायरैक्टर श्री हरजीत सिंह गरेवाल, डिप्टी डायरैक्टर श्री इशविन्दर सिंह गरेवाल, डिप्टी डायरैक्टर श्रीमति शिखा नेहरा, आई.पी.आर.ओज, ए.पी.आर.ओज और विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Information And Public Relations , DIPR Punjab , Teleprinter Operator , Lakhwinder Attri , Harjit Singh Grewal , Ishwinder Singh Grewal , Shikha Nehra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD