Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जिले के सभी 890 गांवों में ग्राम सभा सैशन

डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को ग्राम सभाओं में जन कल्याणकारी योजनाओं की अधिक से अधिक जानकारी देने के दिए निर्देश

 DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 29 Nov 2022

Last updated on: Nov 29, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज बताया कि 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2022 तक जिले के सभी 890 गांवों में ग्राम सभाओं के सैशन करवाए जा रहे है। जिसमें ग्राम सभा के सदस्यों को उनके कर्तव्यों एवं अधिकारों की जानकारी दी जाएगी तथा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा।इस संबंध में स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिशनर ने संबंधित विभागों को आम सभाओं में अपने अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,ताकि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राम सभाओं को अवगत करवाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ योग्य व्यक्तियों को देने के लिए मौके पर आवेदन पत्र भरने की सुविधा के संबंध में भी आवश्यक व्यवस्था की जाए ताकि जमीनी स्तर पर योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा सके।डिप्टी कमिशनर ने आम सैशन को पारदर्शी तरीके से आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा कि ग्राम सभा की बैठक किसी भी गांव के विकास के लिए एक प्राथमिक स्थायी इकाई होती है, जो गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा ने कहा कि ग्राम सभाओं की बैठकों के कार्यक्रम को पहले ही ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारियों के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ सांझा किया जा चुका है, ताकि सैशन के दौरान उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। इसके इलावा आम सभाओं की तिथियों के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत करवाया गया है। 

इस अवसर पर जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गुरप्रीत सिंह गिल, जिला कल्याण अधिकारी लखविंदर सिंह, समूह ब्लाक विकास एवं पंचायत अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD