Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

उज्बेकिस्तान ने अपने देश में शूटिंग के लिए भारतीय फिल्म निर्माताओं के लिए रेड कारपेट बिछाया

"हम चाहते हैं कि भारत-उज्बेकिस्तान की दोस्ती हमेशा की तरह मजबूत रहे"

 Hollywood, IFFI Table Talks, 53rd International Film Festival of India, Panaji, Goa, #IFFIWood, 53rd IFFI, Ravinder Bhakar, Uzbekistan, Dr. Barno Ungboeva, Khilal Nasimov, Lazizbk Temirov, Atabek Khodjiev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पणजी, गोवा , 27 Nov 2022

Last updated on: Nov 27, 2022, 00:00 IST

उज्बेकिस्तान ने अपने देश में फिल्में बनाने के लिए भारतीय फिल्म निर्माताओं के साथ सहयोग करने की इच्छा जाहिर की है। मध्य एशियाई गणराज्य अपने देश में शूटिंग के लिए राष्ट्रीय और स्थानीय भाषा फिल्म उद्योग से संबंधित फिल्म उद्योग के हितधारकों की मेजबानी करने का इच्छुक है। 

हां, भारतीय फिल्म निर्माताओं को देश की मस्जिदों, मकबरों और अन्य स्थलों सहित वास्तुकला, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का लाभ उठाकर, इसकी फिल्मों के विस्तार, गहराई और समृद्धि को बढ़ाने के लिए यह स्नेहपूर्ण निमंत्रण मिला है।भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) के 53वें संस्करण के दौरान आज गोवा में आयोजित इफ्फी टेबल वार्ता में उज्बेकिस्तान की सिनेमैटोग्राफी एजेंसी के महानिदेशक की सलाहकार डॉ. बरनो उनगबोएवा ने यह निमंत्रण दिया है। 

उनके साथ उज्बेकिस्तान के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक खिलाल नसीमोव और लज़ीज़बक टेमीरोव और निर्माता अताबेक खोदजीव भी थे।बरनो उनगबोएवा ने कहा, “हमारे पास कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिन्हें ताशकंद फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था। हमने भारत में तमिल, तेलुगु और बंगाली फिल्म उद्योग जैसे अन्य भारतीय फिल्म उद्योगों तक भी अपनी पहुंच बढ़ाई है।"

उन्होंने बताया कि ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 5 दिवसीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पश्चिम बंगाल के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया, "हमने फिल्म समारोह के अगले संस्करण में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को अपनी फिल्मों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया है और वे इसके लिए सहमत हो गए हैं।"

उज्बेकिस्तान के निर्देशक खिलाल नसीमोव ने बताया कि उनके देश में बॉलीवुड फिल्में और हिंदी फिल्म-गीत बहुत लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा, “हम भारतीय संगीत सुनते और भारतीय फिल्में देखते हुए बड़े हुए हैं, जिनमें राज कपूर, हेमा मालिनी और शाहरुख खान सहित कई कलाकारों की फिल्में शामिल हैं। हम उन सभी से प्यार करते हैं। वे हमारे जीवन का एक अति-भावनात्मक हिस्सा हैं।"

फिल्म निर्माता अताबेक खोदजीव ने भारतीय फिल्म निर्माताओं को उज़्बेकिस्तान के फिल्म संस्थान का दौरा करने और अपने देश में फिल्म-शूटिंग के लिए सहयोग करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, "हम चाहते हैं कि भारत-उज़्बेकिस्तान की दोस्ती हमेशा की तरह मज़बूत बनी रहे।"

एनएफडीसी के एमडी रवींद्र भाकर के नेतृत्व में भारत का एक फिल्म प्रतिनिधिमंडल इस साल 14वे ताशकंद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गया हुआ था। सहयोग और सह-निर्माण के लिए उज़्बेकिस्तान के साथ नई पहलों पर हस्ताक्षर किए गए।

 

Tags: Hollywood , IFFI Table Talks , 53rd International Film Festival of India , Panaji , Goa , #IFFIWood , 53rd IFFI , Ravinder Bhakar , Uzbekistan , Dr. Barno Ungboeva , Khilal Nasimov , Lazizbk Temirov , Atabek Khodjiev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD