Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथी बठिंडा से गिरफ़्तार; दो नाजायज हथियार बरामद

गैंगस्टर राजन भट्टी को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीमों से तरफ से छापेमारी की जा रही है : ए. आई. जी. अश्वनी कपूर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

एस. ए. एस. नगर , 24 Nov 2022

Last updated on: Nov 24, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की मुहिम के हिस्से तौर पर पंजाब पुलिस ने बठिंडा की सुशांत सिटी में छापेमारी के दौरान गैंगस्टर राजन भट्टी के दो साथियों को गिरफ़्तार किया है। राजन भट्टी गुरदासपुर के गाँव मुसतफाबाद जट्टां का रहने वाला है और कैनेडा आधारित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा का करीबी साथी है।

गिरफ़्तार गए व्यक्तियों की पहचान हरजसनीत सिंह (32) निवासी गाँव कोट शमीर, बठिंडा और कमलजीत सिंह (26) निवासी गाँव गुलाबढ़, बठिंडा के तौर पर हुई है। पुलिस ने इनके कब्ज़े में से  .315 बोर की राइफल और .30 बोर की स्टार मैक पिस्तौल समेत गोला-बारूद भी बरामद किया।

विवरण देते ए.आई.जी. एस.एस.ओ. सी.एस.ए.एस. अश्वनी कपूर ने बताया कि राज्य में अमन-शांति को भंग करने के दोष में लखबीर लंडा के खि़लाफ़ दर्ज किये केस की जांच के दौरान एक मुलजिम राजन भट्टी के बारे पता लगा जो लखबीर लंडा के सीधे संपर्क में था और उसके इशारे पर ग़ैर कानूनी गतिविधियों को अंजाम देता था।

इस सम्बन्धी 23.08.2022 को एफ. आई. आर. नम्बर 06 के अंतर्गत भारतीय दंडवली की धारा 153, 153-ए, 120-बी और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत लखबीर सिंह लंडा और उसके अन्य साथियों के विरुद्ध पुलिस थाना एस. एस. ओ. सी. एस. ए. एस. नगर में मामला दर्ज किया गया था।

ए. आई. जी. अश्वनी कपूर ने बताया कि मुलजिम राजन भट्टी, जिसका अपराधिक पृष्टभूमि है और उसके विरुद्ध चंडीगढ़ और पंजाब में एन. डी. पी. एस. एक्ट और हथियार एक्ट के अंतर्गत इरादातन कत्ल समेत कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, की एस. एस. ओ. सी. पुलिस की टीमों से तरफ से निगरानी की जा रही है और उसके टिकानों पर बार-बार छापेमारी की जा रही थी। 

उन्होंने बताया कि भट्टी नशीले पदार्थों की तस्करी और हथियारों की सप्लाई में लंडा की मदद करता है।

ए. आई. जी. ने बताया कि बुधवार को पुलिस पार्टी ने सुशांत सिटी बठिंडा में छापेमारी की जहाँ से राजन भट्टी के दो साथियों को दो नाजायज हथियारों सहित काबू किया गया। उन्होंने बताया कि दोनों मुलजिमों को राजन भट्टी को पनाह देने और नाजायज हथियार रखने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया।

जि़क्रयोग्य है कि ए. आई. जी. अश्वनी कपूर ने बताया कि राजन भट्टी को गिरफ़्तार करने के लिए पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही वह सलाखों के पीछे होगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD