Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्षा मंत्री और उनके कंबोडियाई समकक्ष ने सिएम रीप में पहली बार भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की

राजनाथ सिंह ने मुक्त, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत की निरंतर वकालत के बारे में सूचित किया

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Cambodia
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कंबोडिया , 22 Nov 2022

Last updated on: Nov 22, 2022, 00:00 IST

वर्ष 2022 में भारत-आसियान संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने के लिए कंबोडिया के सिएम रीप में आज भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की पहली बैठक आयोजित की गई, जिसे 'आसियान-भारत मैत्री वर्ष' के रूप में भी मनोनीत किया गया है। बैठक की सह-अध्यक्षता रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह और कंबोडिया के उप प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय रक्षा मंत्री जनरल टी बान ने की। यह कार्यक्रम कल होने वाली 9वीं आसियान-रक्षा मंत्रियों की बैठक (एडीएमएम) प्लस से पहले आयोजित हुआ।

रक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में आसियान देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक एवं मजबूत संबंधों का उल्लेख किया। भारत-आसियान संबंध हाल ही में 12 नवंबर, 2022 को कंबोडिया में आयोजित आसियान-भारत शिखर सम्मेलन के दौरान व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ चुके हैं।श्री राजनाथ सिंह ने जोर देकर कहा कि हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में आसियान की केंद्रीयता भारत की एक्ट ईस्ट नीति की आधारशिला है। श्री सिंह ने अपनी तरह की पहली भारत-आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान भारत-आसियान रक्षा संबंधों के दायरे एवं गहराई को और बढ़ाने के लिए दो प्रमुख पहल करने का प्रस्ताव दिया। 

रक्षा मंत्री द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रमों में से एक 'संयुक्त राष्ट्र के पीस कीपिंग ऑपरेशंस में महिलाओं के लिए भारत-आसियान पहल' है, जिसमें भारत में संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना केंद्र में आसियान सदस्य देशों की महिला शांति सैनिकों के लिए आवश्यकतानुसार तैयार किये गए पाठ्यक्रम का संचालन और संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना चुनौतियों के पहलुओं को शामिल करते हुए आसियान की महिला अधिकारियों के लिए भारत में 'टेबल टॉप अभ्यास' का आयोजन करना शामिल है। रक्षा मंत्री ने स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए शांति मिशनों में महिला अधिकारियों के महत्व का उल्लेख किया।

श्री राजनाथ सिंह द्वारा घोषित दूसरा कार्यक्रम 'समुद्री प्लास्टिक प्रदूषण पर भारत-आसियान पहल' था, जिसमें समुद्री प्रदूषण के महत्वपूर्ण मुद्दे को हल करने की दिशा में युवाओं की ऊर्जा को चैनलाइज़ करना शामिल है। रक्षा मंत्री ने आसियान सदस्यों को एनसीसी द्वारा भारतीय समुद्र तटों की सफाई और भारतीय तटीय समुदाय में प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी साझा की। 

उन्होंने समुद्री क्षेत्र में इस दिशा में सामूहिक प्रयास के लिए एनसीसी और आसियान देशों के समकक्ष युवा संगठनों के बीच समन्वय का सुझाव दिया। श्री राजनाथ सिंह ने समुद्री प्रदूषण की घटनाओं से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों को रेखांकित करने और इसे पूरक बनाने के लिए भारतीय तट रक्षक द्वारा चेन्नई में एक भारत-एशियान समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया केंद्र की स्थापना का भी प्रस्ताव रखा।

आसियान के रक्षा नेतृत्व ने दोनों कार्यक्रमों का बहुत गर्मजोशी से स्वागत किया, जिसे सर्वसम्मति और दृढ़ता से इसकी व्यावहारिकता एवं प्रासंगिकता के लिए समर्थन दिया गया। आसियान के रक्षा मंत्रियों ने भी इस क्षेत्र में भारत द्वारा निभाई गई सकारात्मक भूमिका को स्वीकार किया।श्री राजनाथ सिंह ने मुक्त, खुले, समावेशी और नियम-आधारित हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के लिए भारत की निरंतर वकालत के बारे में सूचित किया।

इसके साथ ही क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए भारत तथा आसियान को मिलकर काम करने की आवश्यकता का भी सुझाव दिया। उन्होंने अगले वर्ष मई में आयोजित होने वाले पहले भारत-आसियान समुद्री अभ्यास के लिए आसियान के सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। अंत में, फोरम ने क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भारत-आसियान संबंधों के महत्व को स्वीकार किया।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Cambodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD