Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

असम में 50 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, पांच गिरफ्तार

Crime News, Crime News India, Guwahati, Assam, Drugs, Crime News Assam
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुवाहाटी , 21 Nov 2022

Last updated on: Nov 21, 2022, 00:00 IST

असम पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में कछार और कार्बी आंगलोंग जिलों से कई करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कछार जिले के लखीपुर क्षेत्र में रविवार को नशे में इस्तेमाल होने वाली 1.80 लाख गोलियों के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस ने बताया कि जब्त गोलियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 करोड़ रुपये है। आरोपियों की पहचान कछार जिले के निवासी अब्दुल सईद, इबाजुर रहमान और समीर आलम के रूप में हुई है। कछार के पुलिस अधीक्षक नुमल महतो ने कहा, ये तीनों एक लॉरी में गोलियों की तस्करी कर रहे थे।

 वाहन के कैरियर में बने सीक्रेट चेंबर में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर वाहन की तलाशी लेने पर तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से टैबलेट बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि अब्दुल सईद पड़ोसी मणिपुर राज्य के चुराचंदपुर जिले से गोलियां लाया था। 

इनका मकसद विदेशों में तस्करी करना था। मामले में आगे की जांच की जा रही है। एक अन्य घटना में, पुलिस और सीआरपीएफ ने एक संयुक्त अभियान में एक ट्रक को रोका और रविवार को कार्बी आंगलोंग जिले में एक संशोधित गुप्त कक्ष में छिपाकर रखे गए चार क्विंटल गांजा जब्त किया। दो आरोपी भी पकड़े गए।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Guwahati , Assam , Drugs , Crime News Assam

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD