Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Dharamshala, Dalai Lama, Gandhi Mandela Foundation
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला (कांगड़ा) , 19 Nov 2022

Last updated on: Nov 19, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कांगड़ा जिले के थेकचेन, मैकलोडगंज, धर्मशाला में गांधी मंडेला फाउंडेशन (जीएमएफ) द्वारा आयोजित एक ऐतिहासिक समारोह में धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार से सम्मानित किया।गांधी मंडेला फाउंडेशन वैश्विक शांति और स्वतंत्रता के हित में महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देता रहा है। यह पुरस्कार उन वैश्विक नेताओं को सम्मानित करने का कार्य करता है जो नागरिकों को शांति, एकता और स्वतंत्रता के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर धर्मगुरु दलाई लामा ने कहा कि अहिंसा और करुणा विश्व शांति के लिए आवश्यक हैं और ये दोनों सिद्धांत हजारों वर्षों से भारतीय संस्कृति में रचे-बसे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या का समाधान युद्ध में नहीं बल्कि बातचीत और शांति के माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति के लिए हमें अहिंसा और करुणा का मार्ग अपनाना होगा। ये दोनों सिद्धांत मानव अस्तित्व की मार्गदर्शक शक्तियां हैं।

उन्होंने गांधी मंडेला पुरस्कार प्रदान करने के लिए फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि धर्मगुरु दलाई लामा इस पुरस्कार के लिए योग्य व्यक्ति हैं क्योंकि वह शांति के सार्वभौमिक दूत हैं और इन्हें भारतीय संस्कृति और विचारों को आगे बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जाता रहा है। उन्होंने कहा कि वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें दलाई लामा को सम्मानित करने का अवसर मिला।

श्री आर्लेकर ने कहा कि दलाई लामा ने विश्व को अहिंसा और करुणा के सिद्धांत दिए हैं, जिनकी आज के समय में आवश्यकता है क्योंकि यह सेना की शक्ति से अधिक प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में दूसरों के प्रति सद्भावना, करुणा और प्रेम की भावना है और यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे आगे बढ़ाने का काम दलाई लामा ने किया है।

उन्होंने गांधी मंडेला फाउंडेशन को बधाई देते हुए कहा कि दलाई लामा को यह पुरस्कार देकर उन्होंने हमारी हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति को सही मायने में आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और नेल्सन मंडेला के बाद दलाई लामा जी में विश्व नागरिक बनने की क्षमता है क्योंकि वह सीमाओं से बंधे व्यक्ति नहीं हैं।इससे पहले न्यायमूर्ति के.जी. बालकृष्णन, जूरी के अध्यक्ष और भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा बड़े समुदाय के रक्षक हैं और युवा पीढ़ी को दलाई लामा की शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि वह महान नेता हैं और गांधी मंडेला पुरस्कार के लिए उन्हें चुनने पर फाउंडेशन ने खुद को सम्मानित महसूस किया। उन्होंने कहा कि वे कांगड़ा में पहली बार आए हैं। यह बहुत खूबसूरत है और वह बहुत उत्साहित हैं।जूरी के उपाध्यक्ष और सर्वाेच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा ने कहा कि धर्मगुरु ने पूरे विश्व को शांति का मार्ग दिखाया है। 

विश्व में व्याप्त अशांति के दौर में दलाई लामा ने शांति का उपदेश दिया जो हमें यह बताता है कि शांति स्थापित करके सभी समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है।गांधी मंडेला फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जाजू ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इस अवसर पर जीएमएफ के महासचिव नंदन झा ने राज्यपाल का स्वागत किया।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव, राजेश शर्मा, कांगड़ा के उपायुक्त निपुण जिंदल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Dharamshala , Dalai Lama , Gandhi Mandela Foundation

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD