Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी

 

तमिलनाडु को औद्योगिक विकास में नंबर वन बनाना चाहती है डीएमके सरकार: एम.के. स्टालिन

M.K. Stalin, Tamil Nadu, Chief Minister, Chennai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 18 Nov 2022

Last updated on: Nov 18, 2022, 00:00 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य राज्य को औद्योगिक विकास में देश में नंबर एक बनाना है। एम्प्लॉयर्स फेडरेशन ऑफ साउथ इंडिया (ईएफएसआई) के समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें नियोक्ताओं (कंपनी मालिक) और कर्मचारियों से उम्मीदें हैं और उनकी कड़ी मेहनत तमिलनाडु को नंबर एक की स्थिति में पहुंचा देगी। 

अगर सरकार, नियोक्ता और कर्मचारी एक साथ हैं, तो तमिलनाडु का विकास अभूतपूर्व और उच्चतम स्तर पर होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी क्षेत्रों में विकास के द्रविड़ मॉडल में आर्थिक और औद्योगिक विकास शामिल है और उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद राज्य ने अन्य देशों के व्यापारियों से भारी निवेश आकर्षित किया है। 

उन्होंने कहा कि द्रविड़ आंदोलन ने न केवल सामाजिक न्याय में बल्कि राज्य के औद्योगिक, वाणिज्यिक और आर्थिक विकास में भी प्रमुख भूमिका निभाई। स्टालिन ने यह भी कहा कि राज्य का श्रम विभाग भी बातचीत के माध्यम से नियोक्ताओं और कर्मचारियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध सुनिश्चित करने के उपाय कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया है जिसमें मालिक और कर्मचारी सदस्य शामिल हैं। राज्य सरकार ने व्यापार करने में आसानी के लिए उपायों को लागू किया है।

 

Tags: M.K. Stalin , Tamil Nadu , Chief Minister , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD