Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

पंजाब सरकार राज्य में वन के अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

राज्य भर में 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य किया पूरा

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

 मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में वन के अधीन क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जिसका सबूत इसी बात से मिलता है कि राज्य भर में 1.20 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य वन एवं वन्य जीव सुरक्षा विभाग द्वारा पूरा कर लिया गया है।वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने राज्य भर के जि़ला वन अधिकारियों के साथ विभाग की एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह विचार प्रकट किये।  

 इस मौके पर मंत्री के ध्यान में यह भी लाया गया कि अगले वर्ष के लिए राज्य भर में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिस सम्बन्धी विभाग द्वारा कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। इसके अलावा उनको इस पक्ष से भी अवगत करवाया गया कि पंजाब राज्य वन विकास निगम के पिछले वर्ष की 36 करोड़ रुपए की आमदन की तुलना में इस वर्ष अब तक के 7 महीनों का आँकड़ा 29 करोड़ रुपए तक पहुँच चुका है और उम्मीद है कि यह बीते वर्ष के आंकड़े को पार कर जायेगा। 

पंजाब भर में स्थित नर्सरियों के इंचार्जों को प्रशिक्षण देने का काम कल (17 नवंबर) से होशियारपुर से शुरू किया जा रहा है, जिसमें पहाड़ी क्षेत्रों वाली नर्सरियों के इंचार्जों को प्राथमिकता के आधार पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए श्री कटारूचक्क ने राज्य भर में पवित्र वन (1 या 2 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में स्थापित किये जाने वाले पौधे), नानक बग़ीची, शहीद भगत सिंह हरियाली लहर आदि योजनाओं को और अधिक ठोस ढंग से लागू किये जाने पर ज़ोर दिया, जिससे राज्य में हरियाली अधीन क्षेत्र में विस्तार हो सके, जोकि पर्यावरण की शुद्धता में अहम रोल निभा सकता है।  

 श्री कटारूचक्क ने इस मौके पर रोपड़ के सदाब्रत जंगल और गुरदासपुर के कैशोपुर छम्ब को भी विकसित किये जाने और वहाँ सुविधाएं मुहैया करवाने की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। विभाग के कर्मचारियों को वर्दियाँ पहनकर ड्यूटी देने की पुरज़ोर वकालत करते हुए मंत्री ने कहा कि इससे विभाग को जहाँ नया रूप मिलेगा, वहीं ऐसे कर्मचारियों के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। 

पौधों की उपयुक्त देखभाल के निर्देश देते हुए मंत्री ने कहा कि इनके आस-पास ट्री गार्ड लगाकर उन पर विभाग के पीला और हरा रंग किया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ ख़ास क्षेत्रों की पहचान करके जैसे कि फगवाड़ा-चंडीगढ़ सडक़ के आस-पास विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए जाएँ और इनकी लगातार निगरानी की जाये।  

इस मौके पर वन विभाग की ज़मीन पर नाजायज कब्जों और माइनिंग सम्बन्धी मंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसा करने वाले समाज विरोधी तत्वों के खि़लाफ़ कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही नाजायज माइनिंग रोकने की कोशिश में गंभीर रूप से ज़ख़्मी होने वाले ईमानदार विभाग के कर्मचारियों की तरक्की या उनको प्रशंसा पत्र देने संबंधी भी विचार किया जाये।  

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्त कमिश्नर (वन एवं वन्य जीव सुरक्षा) श्रीमति राजी पी. श्रीवास्तव, प्रमुख मुख्य वनपाल श्री आर.के. मिश्रा, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वनपाल (प्रशासन) श्री धरमिन्दर शर्मा और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD