Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

'ऊंचाई' की शूटिंग के दौरान परिणीति चोपड़ा ने की खूब मस्ती, शेयर किया वीडियो

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Parineeti Chopra, Uunchai, Amitabh Bachchan, Anupam Kher, Boman Irani, Danny Denzongpa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 16 Nov 2022

Last updated on: Nov 16, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ऊंचाई को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म को मिल रही प्रतिक्रियाओं से खुश एक्ट्रेस ने कहा कि अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और डैनी डेन्जोंगपा जैसी हिंदी सिनेमा के दिग्गज प्रतिभाओं के साथ काम करके सम्मानित महसूस कर रही हैं। 

एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की, जिसमें वह फिल्म के पर्दे के पीछे के कुछ पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। रील में, परिणीति को अनुपम खेर और बोमन ईरानी के साथ शानदार जगहों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। वह शूटिंग लोकेशन पर घूमती और पोज देती दिखाई दे रही हैं। 

सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित ऊंचाई दोस्ती के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में जीवन को अलग नजरिए से देखने के बारे में प्रोत्साहित किया गया है। परिणीति ने कहा, 'उंचाई' मेरे जीवन की सबसे खास फिल्मों में से एक होने जा रही है, क्योंकि मुझे इंडस्ट्री के ऐसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम करने का मौका मिला। 

हर दिन मैं सेट पर जाने और इन प्रतिभाशाली अभिनेताओं से कुछ नया सीखने के लिए बेहद उत्साहित रहती थी। उनका जुनून, उनका समर्पण, उनकी प्रतिबद्धता ने मुझे न केवल एक बेहतर अभिनेता बल्कि एक बेहतर इंसान बनने के लिए भी प्रेरित किया है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Parineeti Chopra , Uunchai , Amitabh Bachchan , Anupam Kher , Boman Irani , Danny Denzongpa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD