Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'सना' के पोस्टर में दिखा राधिका मदान का शानदार अंदाज

Radhika Madan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sanaa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Nov 2022

Last updated on: Nov 15, 2022, 00:00 IST

26वें टैलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में इसके वर्ल्ड प्रीमियर से पहले, फिल्म निर्माता सुधांशु सरिया की बहुप्रतीक्षित 'सना' का पहला लुक जारी कर दिया गया है। पोस्टर राधिका मदान को सना के रूप में पेश करता है, जो एक महत्वाकांक्षी और जिद्दी महिला है जो अनसुलझे आघात के कारण आंतरिक लड़ाई लड़ रही है। 

सामने आए इस पोस्टर में एक्ट्रेस एक बॉस लेडी की तरह दिख रही हैं जो कि काफी शानदार अंदाज है। राधिका का कहना है कि, "सना जैसे चरित्र के असंख्य आयामों में रहना मेरे अभिनय जीवन के सबसे रोमांचक अनुभवों में से एक था। वह एक ही समय में स्मार्ट, बेहिचक, संघर्षपूर्ण और भावुक है। 

मैंने इस फिल्म के लिए गर्लबॉस लुक का आनंद भी लिया। दर्शकों को सना में मेरा एक बिल्कुल नया रूप देखने को मिलेगा और मैं इसे अनुभव करने के लिए उनका इंतजार नहीं कर सकती।"'सना' में पूजा भट्ट, सोहम शाह, शिखा तलसानिया, निखिल खुराना और नवनीत निशान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 

यह टैलिन, एस्टोनिया में चल रहे 2022 तेलिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ग्रां प्री के लिए प्रतिस्पर्धा करने वाली एकमात्र भारतीय फिल्म है। निर्देशक सुधांशु सरिया का कहना है, "मैं सना का फस्र्ट लुक पोस्टर दुनिया के सामने पेश करने के लिए रोमांचित हूं। 

यह एक सामंतवादी और शक्तिशाली महिला के बारे में एक फिल्म है, जो अपनी दुनिया पर पूरी तरह से नियंत्रण रखती है, जब तक कि कुछ ऐसा सामने नही आता जो उस संतुलन को बिगाड़ दे।""हम चाहते थे कि पोस्टर सना के व्यक्तित्व और उसके इलाके पर बेजोड़ प्रभुत्व को प्रतिबिंबित करे। 

वह हमारे सिनेमा में एक अभूतपूर्व नायक है और राधिका ने उसे पूरी ईमानदारी और पूर्णता के साथ चित्रित किया है।"फोर लाइन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, सुधांशु सरिया द्वारा निर्देशित और लिखित, 'सना' में राधिका मदान, पूजा भट्ट, शिखा तलसानिया और सोहम शाह हैं। सरिया को जंगली पिक्च र्स के साथ उलाज नामक महिला-नेतृत्व वाले जासूसी नाटक के निर्देशक के रूप में घोषित किया गया था। वह नेटफ्लिक्स के लिए 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' का सह-निर्माण और लेखन भी कर रहे हैं।

 

Tags: Radhika Madan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sanaa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD