Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के अंर्तगत जिले में 119339 किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है 2337424000 रुपए की राशी

डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक से दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा की

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 14 Nov 2022

Last updated on: Nov 14, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम के अंर्तगत जिले में 119339 किसान को रजिस्टर किया गया है व उनके खातों में स्कीम की शुरुआत से लेकर अब तक अलग-अलग किस्तों के माध्यम से कुल 2337424000 रुपए की राशी ट्रांसफर की जा चुकी है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि  कृषि विभाग की ओर से इस वर्ष किसानों को अलग-अलग जागरुकता कैंपों, प्रचार वैनों, स्कूल बच्चों के मुकाबलों, रैलियों व धार्मिक स्थानों से पराली को न जलाने की अपील कर जागरुक किया गया। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से इन सीटू सी.आर.एम. स्कीम के अंतर्गत जिले में किसानों को पराली के प्रबंधन के लिए  सब्सिडी   मशीनरी मुहैया करवाई गई, जिसके अंतर्गत अब तक किसानों की ओर से कुल 412 मशीनों की खरीद की गई है। इन मशीनों की सब्सिडी की रकम फिजिकल वैरीफिकेशन के बाद विभाग की ओर से ट्रांसफर की जा रही है।

मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने उन्हें पेंडिंग मामलों का जल्द निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने रेवेन्यू विभाग से संबंधित कोर्ट केसों के अलावा अन्य विषयों पर जानकारी भी हासिल की। पशु पालन विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए उन्होंने बताया कि जिले में 20 प्राईवेट गौशालओं में 2200 के करीब गौधन व सरकारी कैटल पौंड फलाही में 340 गौधन है।

 उन्होंने इस दौरान बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण अभियान, वन स्टाप सैंटर, चाइल्ड प्रोटैक्शन यूनिट आदि योजनाओं का भी जायजा लिया। इसके अलावा उन्होंने समग्रा शिक्षा अभियान, मिड डे मील, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग संबंधी भी जानकारी हासिल की। इस मौके पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD