Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना बनाया जाए यकीनी : संदीप हंस

मासिक बैठक में अलग-अलग स्कीमों का लिया जायजा, कहा, जल्द मुकम्मल किए जाएं शुरु किए अलग-अलग विकास कार्य

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Nov 2022

Last updated on: Nov 10, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में अलग-अलग विभागों के प्रमुखों के साथ मासिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कार्यकारी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वातावरण की संभाल के लिए घरों के गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग एकत्र करना यकीनी बनाया जाए। 

इसके अलावा सालिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत गीले व सूखे कूड़े के प्रबंधन के लिए गंभीरता दिखाई जाए। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री दलजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेते हुए हिदायत की कि शुरु किए विकास कार्य निश्चित समय के दौरान मुकम्मल किए जाएं। 

इसके अलावा विकास कार्य मुकम्मल होने पर उपयोगिता सर्टिफिकेट भी मुहैया करवाए जाएं। उन्होंने वाटर सप्लाई व सैनिटेशन, यू.ई.आई.पी, स्मार्ट विलेज कैंपेन फेस एक व दो, प्रधान मंत्री आवास योजना के अलावा अन्य कई योजनाओं की समीक्षा भी की।श्री संदीप हंस ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि जिला वासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में सुचारु ढंग से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। 

इसके अलावा कोविड-19, आयुष्मान भारत मुख्य मंत्री स्कीम बीमा योजना, नशा छुड़ाओ केंद्र, ओ.ओ.ए.टी क्लीनिक के कार्यों की समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर ने यू.आई.डी(दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विलक्षण पहचान कार्ड) कार्डों का जायजा लेते हुए कहा कि नियमों के मुताबिक अधिक से अधिक कार्ड बनाए जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति इस सुविधा से वंचित न रह सके।

इस मौके पर सहायक कमिश्नर नगर निगम श्री संदीप तिवारी, बी.डी.पी.ओज, कार्यकारी अधिकारी, अलग-अलग विभागों के एक्सीयन व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

                

    

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD