Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

200 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग मामला : पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची जैकलीन फर्नाडीस

Jacqueline Fernandez, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Crime News, Patiala House Court, Rs 200 Crore Extortion Case, Sukesh Chandrashekhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Nov 2022

Last updated on: Nov 10, 2022, 00:00 IST

करोड़पति ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में बॉलीवुड अदाकारा जैकलीन फर्नाडीस गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची। पिछली बार वह मीडिया से बचने के लिए वकील के वेश में गई थीं, अदालत के सामने जमानत याचिका दायर की थी। 

अदालत ने उसे अंतरिम जमानत देने के बाद गुरुवार के लिए मामले की तारीख तय की। अदालत उनकी नियमित जमानत याचिका पर दलील सुनेगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में उन्हें एक आरोपी के रूप में नामित करते हुए अपना दूसरा पूरक आरोप पत्र दायर किया था। 

जैकलीन और एक अन्य बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही ने मामले में गवाह के रूप में अपने बयान दर्ज किए थे। इससे पहले ईडी ने फर्नांडीस की 7.2 करोड़ रुपये की फिक्सड डिपोडिट कुर्क कर ली थी। जांच एजेंसी ने इन उपहारों और संपत्तियों को अपराध की आय करार दिया था। 

फरवरी में, ईडी ने चंद्रशेखर की कथित सहयोगी पिंकी ईरानी के खिलाफ अपनी पहली पूरक अभियोजन शिकायत दर्ज की, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड अभिनेताओं से मिलवाया। चार्जशीट में आरोप लगाया गया था कि पिंकी फर्नांडीज के लिए महंगे उपहार चुनती थी और सुकेश चंद्रशेखर के भुगतान मिलने के बाद फर्नांडीज के घर पर पहुंचाती थी। 

पिछले दिसंबर में जांच एजेंसी ने अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत में इस मामले में पहला आरोपपत्र दाखिल किया था। सुकेश ने अलग-अलग मॉडल और बॉलीवुड सेलेब्स पर करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। कुछ ने उससे उपहार लेने से इनकार कर दिया था।

 

Tags: Jacqueline Fernandez , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Crime News , Patiala House Court , Rs 200 Crore Extortion Case , Sukesh Chandrashekhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD