Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

73 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्कर गुरदासपुर से गिरफ़्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान की दूरदर्शिता के अनुसार पंजाब पुलिस पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Gurdaspur Police, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुरदासपुर , 03 Nov 2022

Last updated on: Nov 03, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर नशे के विरुद्ध चलाई जा रही जंग को उस समय अहम सफलता मिली जब पंजाब पुलिस ने न्हावा शेवा पोर्ट मुंबई से 72.5 किलो हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित तीन बड़े नशा तस्करों को गुरदासपुर से गिरफ़्तार किया। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

पंजाब पुलिस और ए. टी. एस. मुंबई की टीमों से तरफ से सांझा ऑपरेशन के दौरान जुलाई 2022 में टाईलों वाले कंटेनर के दरवाज़े के बार्डर में छुपा कर रखा यह नशा बरामद किया गया था। यह कंटेनर दिल्ली के एक आयातक की तरफ से मंगवाया गया था।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गाँव पंडोरी के निवासी गुरविन्दर सिंह उर्फ महक (27), तरन तारन के गाँव भिक्खीविंड के निवासी गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक (25) और अमृतसर के गाँव माहवा के निवासी मनजीत सिंह उर्फ सोनी (34) के तौर पर हुई है। गिरफ़्तार किये गए तीनों व्यक्ति पंजाब में सरहद पार और अंतर- राज्यीय नशा तस्करी में सक्रियता से शामिल थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि विश्वसनीय जानकारी मिलने के उपरांत गुरदासपुर पुलिस ने बुधवार शाम को एक विशेष ऑपरेशन चलाया और गुरदासपुर के धारीवाल क्षेत्र में अमृतसर-जम्मू हाईवे पर एक ऐसयूवी महिंद्रा थार ( पीबी 46एएच0003) को रोक कर मुलजिमों को गिरफ़्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी के दौरान एक रिवाल्वर समेत 9 एमएम के 6 जिंदा कारतूस और .32 बोर के 6 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।

इससे पहले मुंबई एटीएस ने खेप मंगवाने वाले मुलजिम हरसिमरन सेठी और उसके सहायक महेन्दर सिंह राठौर, जो क्लियरिंग एजेंट के तौर पर काम कर रहा था, को दिल्ली से गिरफ़्तार किया था।डीजीपी ने कहा कि जांच के दौरान, मुंबई एटीएस ने इन तीनों गिरफ़्तार व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह, गुरसेवक सिंह और मनजीत सिंह को नामज़द किया, जोकि कंटेनर के प्राप्तकर्ता थे और वह इस सम्बन्ध में दिल्ली भी गए थे।

एसएसपी गुरदासपुर दीपक हिलोरी ने बताया कि मुलजिम गुरविन्दर सिंह और मनजीत सिंह इरादातन कत्ल की कोशिश केस में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को भी वांछित हैं, जिसमें उन्होंने अक्तूबर, 2020 में जि़ला अमृतसर ग्रामीण की पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धाराओं 307, 353, 186 और 34 और हथियार एक्ट की धाराओं 25 और 27 के अंतर्गत अमृतसर के थाना लोपोके में इस सम्बन्धी पहले ही केस दर्ज है।

उन्होंने कहा कि पंजाब और अन्य राज्यों में नशा तस्करी के इस नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे जांच जारी है।बताने योग्य है कि धारा 25/ 27/ 54/ 59 के अंतर्गत एफ. आई. आर. नं. 149 तारीख़ 2/ 11/ 2022 को थाना धारीवाल गुरदासपुर में ताज़ा मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Gurdaspur Police , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD