Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डिप्टी कमिशनर और एसएसपी ने युवाओं को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए में रचनात्मक भूमिका निभाने का दिया न्योता

हेल्पलाइन नंबर 9501200200 पर भ्रष्ट गतिविधियों की सूचना देकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं: एस.एस.पी.विजीलैंस

DC Jalandhar, Jaspreet Singh, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 02 Nov 2022

Last updated on: Nov 02, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह व एसएसपी विजीलैंस राजेश्वर सिंह सिद्धू ने आज युवाओं से देश से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने में रचनात्मक भूमिका निभाने का न्योता दिया।डिप्टी कमिशनर ने विजीलैंस जागरूकता सप्ताह के अधीन रैडक्रॉस भवन में आयोजित जिला स्तरीय सैमीनार के दौरान उपस्थित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में एक पारदर्शी सिस्टम बनाने युवाओं पर बडी जिम्मेदारी है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल चुकी है, इसलिए इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार का सहयोग करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। जसप्रीत सिंह ने आगे कहा कि हम सभी को रिश्वत न लेने का संकल्प लेना चाहिए क्योंकि इस सामाजिक बुराई को जल्द से जल्द खत्म करना समय की मुख्य जरूरत है।

एसएसपी विजीलैंस राजेश्वर सिंह सिद्धू ने कहा कि 'विजीलैंस जागरूकता सप्ताह' मनाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता पैदा करना और सभी प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से इस बुराई के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।उन्होंने लोगों को विजीलैंस विभाग के प्रशासनिक ढांचे और विभिन्न विंगों के कामकाज के बारे में भी जानकारी दी। 

उन्होंने जनता से सहयोग की मांग करते हुए आम जनता से ऐसी गतिविधियों के बारे में जानकारी देने को कहा, चाहे वे सरकारी क्षेत्र में हों या निजी क्षेत्र में।एसएसपी उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की कार्रवाइयों के बारे में विजीलैंस विभाग को हेल्पलाइन नंबर 9501200200 पर सूचित करके भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को सामूहिक रूप से रोकथाम में भाग लेने और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान प्रतिभागियों ने इस तरह की कारवाई से विभाग को अवगत करवाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और अन्य लोगों को इसके बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अन्य लोगों के इलावा डी.सी.पी. वत्सला गुप्ता, डिप्टी डी ए मनित दुग्गल, डीएसपी जतिंदर सिंह व समाजसेवी प्रवीण अबरोल आदि मौजूद थे।

 

Tags: DC Jalandhar , Jaspreet Singh , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD