Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जन्मदिन पर मन्नत के बाहर शाहरुख खान ने अपने प्रशंसको से की मुलाकात

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, SRK
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Nov 2022

Last updated on: Nov 02, 2022, 00:00 IST

बुधवार को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का जन्मदिन है तो ऐसे में उनके फैंस शांत कैसे बैठ सकते हैं। हर साल की तरह मुंबई के बांद्रा इलाके में 'डॉन' स्टार के आवास मन्नत के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक जमा हो गए। सोशल मीडिया पर शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देने के लिए दुनिया भर से प्रशंसकों के आने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। 

कई लोगों ने मिठाई, टी-शर्ट और शाहरुख के बड़े-बड़े पोस्टर भी साथ रखे थे। किंग खान के लिए प्यार ऐसा है कि प्रशंसकों ने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए घंटों इंतजार किया, उनकी इच्छा तब पूरी हुई जब बुधवार को अपना 57 वां जन्मदिन मनाने वाले शाहरुख ने घर के बाहर कदम रखा और प्रशंसकों से मुलाकात की। 

सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों को उन पर विश्वास करने और वर्षों तक उन पर प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद दिया। काले रंग की टी-शर्ट पहने नजर आए शाहरुख के साथ उनका सबसे छोटा बेटा अबराम भी था। इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो, शाहरुख अब निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'पठान' में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ दिखाई देंगे। 

यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके अलावा शाहरुख के पास राजकुमार हिरानी की आने वाली फिल्म 'डुंकी' भी पाइपलाइन में है जिसमें वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे और इसके अलावा दक्षिण निर्देशक एटली की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जवान' में दक्षिण स्टार नयनतारा के साथ दिखाई देंगे।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , SRK

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD