Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर, आदिवासियों को देंगे श्रद्धांजलि

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 01 Nov 2022

Last updated on: Nov 01, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी राजस्थान यात्रा के दौरान मानगढ़ धाम में 109 साल पहले शहीद हुए 1,500 आदिवासियों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने मानगढ़ धाम के महत्व पर बात की थी। 

उन्होंने 1913 में मानगढ़ में ब्रिटिश शासन द्वारा 1500 आदिवासियों की हत्या की घटना का उल्लेख करते हुए कहा था, "आदिवासी समाज प्रकृति का रक्षक है और आदिवासी समाज धरती माता की सेवा करता है। पर्यावरण संरक्षण का कार्य सभी को इनसे सीखना चाहिए।"

मंगलवार को मानगढ़ में उनके संबोधन के दौरान इस 'धाम' को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की उम्मीद है। मानगढ़ धाम कार्यक्रम में मोदी के साथ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान भी मौजूद रहेंगे। 

भाजपा भी इस आयोजन के मुख्य आयोजकों में से एक है। यह आयोजन इन तीन राज्यों की लगभग 99 विधानसभा सीटों (आदिवासी बहुमत) को प्रभावित करेगा। मानगढ़ एक ऐसी जगह है जहां गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमाएं मिलती हैं। इन राज्यों के आदिवासियों को यहां के लोग पूजते हैं। मोदी के दौरे से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की बात शुरू कर दी थी। उन्होंने इस संबंध में हाल ही में प्रधानमंत्री को दो पत्र लिखे थे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD