Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने हैदराबाद में किया प्रवेश

Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Hyderabad, Bharat Jodo Yatra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 01 Nov 2022

Last updated on: Nov 01, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को हैदराबाद में प्रवेश कर गई। नारायणपेट, महबूबनगर और रंगारेड्डी जिलों को कवर करने के बाद यात्रा ने तेलंगाना में सातवें दिन हैदराबाद में प्रवेश किया। राहुल गांधी ने पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के बाहरी इलाके शमशाबाद में मठ मंदिर से वॉकथॉन शुरू किया और बैंगलोर-हैदराबाद राजमार्ग के माध्यम से शहर में प्रवेश किया। 

कांग्रेस सांसद और तेलुगु राज्यों के यात्रा समन्वयक उत्तम कुमार रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, पूर्व सांसद मधु यास्खी गौड़ और अन्य नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता यात्रा में भाग ले रहे हैं। यात्रा बहादुरपुरा में रुकेगी, जहां राहुल गांधी विभिन्न समूहों से मिलेंगे और दोपहर का भोजन और आराम करेंगे। 

यात्रा शाम को फिर से शुरू होगी और पुरानापुल, हुसैनी आलम और खिलवत से होते हुए ऐतिहासिक चारमीनार पहुंचेगी। ऐतिहासिक स्मारक पर राहुल गांधी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। बता दें कि राहुल गांधी के दिवंगत पिता और पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने हैदराबाद और सिकंदराबाद के जुड़वां शहरों में सांप्रदायिक सद्भाव के लिए 19 अक्टूबर, 1990 को सद्भावना यात्रा शुरू की थी। 

कांग्रेस पार्टी हल साल चारमीनार में सद्भावना यात्रा स्मरणोत्सव दिवस का आयोजन करती है और शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए काम करने वाली हस्तियों को पुरस्कार प्रदान करती है। चारमीनार से राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व हुसैन सागर झील के किनारे नेकलेस रोड तक करेंगे, जो हैदराबाद व सिकंदराबाद को विभाजित करती है। 

यात्रा नेकलेस रोड तक पहुंचने के लिए पथेरगट्टी, मदीना सर्कल, अफजलगंज, एमजे मार्केट, नामपल्ली, सैफाबाद और सचिवालय जैसे व्यस्त इलाकों से होकर गुजरेगी। इसके बाद कांग्रेस सांसद नेकलेस रोड पर अपनी दिवंगत दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और एक बैठक को संबोधित करेंगे। 

नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बाद में हैदराबाद में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। वह कुछ दूरी तक राहुल गांधी के साथ चलेंगे। वह नेकलेस रोड पर कॉर्नर मीटिंग को संबोधित कर सकते हैं। हैदराबाद पुलिस ने यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। 

यात्रा मार्ग पर यातायात की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। राहुल गांधी सिकंदराबाद के बोवेनपल्ली में गांधी विचारधारा केंद्र में रात्रि विश्राम करेंगे। तेलंगाना में यह यात्रा शुक्रवार को एक दिन के ब्रेक के बाद 7 नवंबर तक चलेगी। यात्रा राज्य की 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों में 375 किमी की दूरी तय करेगी।

 

Tags: Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Hyderabad , Bharat Jodo Yatra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD