Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 पूर्वोत्तर शहरों को जोड़ने वाली 3 उड़ानों का उद्घाटन किया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 31 Oct 2022

Last updated on: Oct 31, 2022, 00:00 IST

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को पांच शहरों असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर और मिजोरम को जोड़ने वाली तीन उड़ानों का उद्घाटन किया। आरसीएस उड़ान के तहत इम्फाल और आइजोल को जोड़ने वाली एक उड़ान रविवार से शुरू हुई और सप्ताह में पांच बार संचालित होगी, जबकि आरसीएस उड़ान के तहत शिलांग और लीलाबारी को जोड़ने वाली एक उड़ान सोमवार से शुरू होगी और सप्ताह में चार बार संचालित होगी। 

लीलाबारी और जीरो को जोड़ने वाली एक उड़ान भी रविवार से शुरू हो गई है और यह सप्ताह में दो बार संचालित होगी। सिंधिया ने इस अवसर पर यह भी घोषणा की कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ान के तहत, दो नए मार्ग, अगरतला से चटगांव और इंफाल से मांडले को चालू किया जाएगा, जो पूर्वोत्तर राज्यों में राष्ट्रीय से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक हवाई संपर्क के दायरे का विस्तार करेगा। 

उन्होंने कहा कि देश के पूर्वोत्तर भाग के पांच राज्यों के पहाड़ी शहरों में हवाई संपर्क क्षेत्र के निवासियों के लिए जीवन को आसान बनाने और पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सिंधिया ने आगे कहा कि सरकार ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए हवाई संपर्क पर विशेष जोर दिया है। 

उन्होंने कहा कि पिछले आठ वर्षो में इस क्षेत्र में सात हवाईअड्डों का विकास किया गया है। उड़ान योजना के तहत पूर्वोत्तर को 14 फीसदी रूट दिए गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उड़ान 4.2 के तहत पूर्वोत्तर को करीब 18 फीसदी मार्ग आवंटित किए गए हैं। 500 करोड़ रुपये का कोष पूर्वोत्तर के हवाई संपर्क के लिए समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि उड़ान के तहत क्षेत्र में 25 हवाईअड्डों को प्रोत्साहन दिया गया है।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD