Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राज्यपाल ने भुन्तर स्थित एकीकृत नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 30 Oct 2022

Last updated on: Oct 30, 2022, 00:00 IST

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज कुल्लू जिला के भुन्तर स्थित प्रदेश में महिलाओं के लिए पहले एकीकृत नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र का दौरा किया। उन्होंने वहां कार्यरत परामर्श चिकित्सकों से वहां प्रदान की जा रही सुविधाओं व अन्य विषयों पर जानकारी प्राप्त की और केन्द्र में उपचाराधीन लोगों से बातचीत भी की। राज्यपाल ने उनके द्वारा बनाई गई पेंटिंग का अवलोकन भी किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

 इस अवसर पर उपचाराधीन लोगों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने, स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए स्वयं को प्रेरित करने तथा सकारात्मक सोच के साथ घर वापस लौटने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यहां उपचाराधीनलोगों को स्वयं को किसी न किसी कार्य में व्यस्त रखना चाहिए क्योंकि प्रत्येक व्यक्तिउनकी सहायता के लिए तत्पर है। 

इस परिसर में लड़कों के लिए 20 बिस्तर क्षमता का अलग पुनर्वास केन्द्र स्थापित किया गया है जबकि महिला केन्द्र की क्षमता 15 बिस्तर की है। महिला केन्द्र की देख-रेख जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा की जा रही है। यह भी बताया गया कि 29 जून, 2022 से संचालित किए जा रहे इस केन्द्र में 140 महिलाएं ओपीडी सुविधा प्राप्त कर रही हैं और उनका निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। 

इस अवसर पर उपायुक्त आशुतोष गर्ग और पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इससे पूर्व राज्यपाल ने मनाली के सुप्रसिद्ध हिडिम्बा मंदिर में पूजा-अर्चना की और ऋषि विशिष्ठ के मंदिर में भी शीश नवाया।

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD