Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

मोरबी पुल हादसे में मरने वालों की संख्या 60 हुई, मुआवजे की घोषणा

Hadsa, Hadsa India, Gujarat, Morbi, Morbi Hanging Bridge, Morbi Hanging Bridge Accident, Morbi Accident
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोरबी (गुजरात) , 30 Oct 2022

Last updated on: Oct 30, 2022, 00:00 IST

गुजरात के मोरबी जिले में मच्छू बांध पर रविवार शाम को केबल पुल के गिरने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई और कई लोग लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कई शवों को मच्छू नदी से निकालकर मोरबी के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जबकि मोरबी के विधायक और पंचायत राज्यमंत्री ब्रजेश मेरजा ने 60 लोगों की मौत की पुष्टि की। 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, जिन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और व्यक्तिगत रूप से बचाव और चिकित्सा सेवाओं की निगरानी के लिए मोरबी पहुंचे हैं, उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और हादसे में घायल लोगों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। 

बचाव कार्य जारी रहने तक पटेल के मोरबी में डेरा डाले रहने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे का संज्ञान लिया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट के अनुसार, पीएम मोदी ने मोरबी में दुर्घटना के संबंध में गुजरात के सीएम और अन्य अधिकारियों से बात की। 

उन्होंने बचाव कार्यो के लिए टीमों को तत्काल जुटाने की मांग की है। उन्होंने स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने और प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने को कहा है। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजकोट से एनडीआरएफ की एक टीम तैनात की है, जबकि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना के बचाव दल को मोरबी के लिए रवाना होने का निर्देश दिया है। 

बचाव अभियान पूरी रात चलने की संभावना है, क्योंकि स्थानीय लोगों को डर है कि मच्छू नदी में पानी के बहाव के कारण बच्चों के शव बह गए हैं। स्थानीय अधिकारियों की आशंका है कि पुल नदी के ठीक बीच में गिरा है, जहां पानी का स्तर 15 से 20 फीट गहरा है और इससे मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 

दमकल की कुल सात टीमों को बचाव सेवाओं में लगाया गया और गांधीनगर से राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की एक टीम और एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर तैनात हैं। स्थानीय अधिकारियों ने एक हेल्पलाइन नंबर- 02822-243300 शुरू किया है, जिस पर लोग अपने लापता रिश्तेदारों के बारे में जानने के लिए मदद ले सकते हैं। 

इस बीच, मोरबी नगर समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.वी. जाला ने एक चौंकाने वाले बयान में कहा कि नगर निकाय से फिटनेस प्रमाणपत्र लिए बिना नवीनीकरण के बाद पुल को जनता के लिए खोल दिया गया था।

 

Tags: Hadsa , Hadsa India , Gujarat , Morbi , Morbi Hanging Bridge , Morbi Hanging Bridge Accident , Morbi Accident

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD