Monday, 29 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविंदर सिंह सुक्खू के दौरे से गदगद हुआ बड़ा भंगाल, लोगों ने सराहे प्रयास गांव फंबिया की पंचायत कांग्रेस छोडक़र आम आदमी पार्टी में शामिल हुई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेशेल्स की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लिया रयात बाहरा यूनिवर्सिटी को एएए+ रेटिंग, राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई पहचान सतत एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास के लिए प्रभावी नियोजन आवश्यक : राजेश धर्माणी हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार सिर्फ हांक रही डींगे : जयराम ठाकुर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 : चंडीगढ़ में दो दिवसीय विशेष शिविरों को मतदाताओं का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद गुलाब चंद कटारिया ने राज्य स्तरीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया तथा सेक्टर-22 में मॉडल टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन किया वरजीत वालिया की पहल, अपने ढाई महीने के बेटे को पोलियो बूंदें पिला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की बाल समागम में बच्चों ने प्रस्तुत किए संस्कार, शिक्षा एवं प्रभु भक्ति के प्रेरणादायी संदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट लॉन्च किया संत कबीर की 628वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में शामिल हुए नायब सिंह सैनी संत कबीर मानव मात्र के मार्गदर्शक, सामाजिक चेतना के अग्रदूत - मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लुधियाना में सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम देश के 140 करोड़ लोगों को आपस में जोड़ने का अनूठा मंच : ऊर्जा मंत्री अनिल विज सी.पी. राधाकृष्णन ने बेंगलुरु में नशा मुक्त भारत संगोष्‍ठी को संबोधित किया हरियाणा के राज्यपाल ने डॉक्टर्स डे कॉन्क्लेव में समग्र एवं ‘पूरे राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था’ अपनाने पर दिया बल शिवराज सिंह चौहान ने “राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन” में एआई-सक्षम 'ग्रामीण आंतरिक लेखापरीक्षा पोर्टल' का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की नायब सिंह सैनी ने सीएमजीजीए की कार्यप्रणाली की समीक्षा की

 

अमित शाह ने पीएम फैमिली केयर ट्रैकर पायलट लॉन्च किया

प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वांगीण और सर्वस्पर्शी विकास की नई परिभाषा गढ़ी, दीर्घकालीन नीतियां बनाईं, उनकी निरंतर मॉनिटरिंग की और उन्हें प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारा

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat, PM Family Care Tracker Pilot
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गांधीनगर , 28 Jun 2026

Last updated on: Jun 29, 2026, 11:18 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्रीअमितशाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में 'पीएम फैमिली केयर ट्रैकर' पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल और केन्द्रीय गृह सचिव श्री गोविंद मोहन सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसरपर अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रीश्री अमित शाह ने कहा कि जब भी कोई आज़ादी के बाद भारत का 100 साल तक का इतिहास लिखेगा, तब उस इतिहास के दो हिस्से होंगे।

पहला हिस्सा होगा 2014 से पहले का भारत और दूसरा हिस्सा होगा 2014 के बाद का भारत। 2014 के चुनावों में भारत की जनता ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को देश के प्रधानमंत्री के तौर पर चुना। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में हर क्षेत्र में आमूल परिवर्तन हुआ। प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के सर्वांगीण और सर्वस्पर्शीय विकास की एक नई व्याख्या सृजित की है। श्री शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने न सिर्फ हर क्षेत्र में दीर्घकालीन नीतियां बनाईं बल्कि उनकी मॉनिटरिंग भी की और उन्हें ज़मीन पर भी उतारा। देश की सुरक्षा, संस्कृति, शिक्षा नीति, अर्थतंत्र, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ना और हर क्षेत्र में नीतियां निर्माण करने और उनमें समयानुसार सुधार करने का काम भी किया गया।

श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी नेतृत्व में भारत के करोड़ों गरीबों के जीवन स्तर को ऊपर ले जाने के लिये समग्रता से प्रयास हुआ है। आज प्रधानमंत्री मोदी जी देश के गरीब के लिए जितने भी पैसे भेजते हैं, वो पूरी राशि गरीबों तक पहुंचती है। मोदी सरकार ने DBT की शुरुआत कर गरीब कल्याण के एक नये युग की शुरुआत की।

नरेन्द्र मोदी सरकार ने सिर्फ 12 सालों में देश के करोड़ों गरीबों को घर, बिजली, नल से जल, शौचालय, गैस सिलिन्डर, पांच किलो मुफ्त अनाज, पांच लाख रूपए तक का मुफ्त इलाज दिया और 90 प्रतिशत सस्ती दवाओं की व्यवस्था की है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आज़ादी के बाद से आज़ाद भारत में अपना हिस्सा समझनेका प्रयास कर रहे करोड़ों लोगों को नरेन्द्र मोदी सरकार ने उनका हिस्सा देने का कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों लोगों की पीढ़ियों से चली आ रही समस्याएं प्रधानमंत्री मोदी जी ने सिर्फ 12 साल में सुलझा दी। श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां एक प्रकार से सभी के लिए शासन को ट्रैक करने का कार्य शुरू हो रहा है, आज बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई है और पोषण किट का वितरण भी किया गया है।

इस पूरे डेटाबेस को इंटीग्रेट कर उसे जन्म-मृत्यु के डेटा के साथ जोड़कर हर बच्चे की आईडी और एक नंबर देने का कार्यपीएम फेमिली केयर ट्रैकर से होगा और इसी के माध्यम से सारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जायेगा। पीएम फैमिली ट्रैकर से एक एकीकृत निगरानी प्रणाली का निर्माण होगा, जिसके तहत ज़रूरतमंदों को पहचानकर उन पर विशेष ध्यान देने की शुरुआत होगी।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूल परिवर्तन किया है। देश की ज़रूरत के अनुसार डॉक्टर्स से लेकर करोड़ों नागरिकों के लिए पांच लाख रूपए तक का सारा इलाज फ्री करने, सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने, हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने, आयुष के माध्यम से हमारी परंपरागत आरोग्य पद्धतियोंको पुनर्जीवित करने जैसे कई कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने शुरू किये। आज उन सभी पहल की मॉनिटरिंग के लिए पीएम फेमिली केयर ट्रैकर की शुरुआत हुई है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat , PM Family Care Tracker Pilot

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD