Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ट्विटर 'समझदार हाथों' में, लेकिन मेरे बिना सफल नहीं हो सकता : डोनाल्ड ट्रम्प

Donald Trump, Former US President, San Francisco, International Leader, Elon Musk, Twitter
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सैन फ्रांसिस्को , 29 Oct 2022

Last updated on: Oct 29, 2022, 00:00 IST

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के लिए एलन मस्क की सराहना करते हुए कहा कि माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म अब 'समझदार हाथों' में है। हालाँकि, उन्होंने अपने स्वयं के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रथ सोशल' पर यह खुलासा नहीं किया कि वह उस प्लेटफॉर्म पर वापसी करना चाहते हैं जिसने जनवरी 2021 में कैपिटल हिल दंगों के बाद उन पर प्रतिबंध लगा दिया था। 

ट्रम्प ने एक पोस्ट में कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि ट्विटर अब समझदार हाथों में है और अब रेडिकल लेफ्ट ल्यूनेटिक्स और पागलों द्वारा नहीं चलाया जाएगा जो वास्तव में हमारे देश से नफरत करते हैं।"शुक्रवार को फॉक्स न्यूज डिजिटल के साथ एक साक्षात्कार में, उन्होंने कहा, "मैं एलन को पसंद करता हूं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। 

मुझे आशा है कि वह इसके साथ अच्छा करेंगे।"हालांकि, 76 वर्षीय रियल एस्टेट मैग्नेट ने कहा कि "मुझे नहीं लगता कि ट्विटर मेरे बिना सफल हो सकता है।"'चीफ ट्विट' मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर पर ट्रंप के अकाउंट को बहाल करेंगे और ऐसे फैसलों के लिए कंटेंट मॉडरेशन काउंसिल बनाने की घोषणा की है।

ट्रथ सोशल पर ट्रंप के 40 लाख से अधिक उपयोगकर्ता हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में की थी। ट्रथ सोशल इस महीने की शुरुआत में गूगल प्ले स्टोर पर फिर से सामने आया जब टेक दिग्गज ने अपनी नीतियों को पूरा करने में विफल रहने पर अगस्त में इसे प्रतिबंधित कर दिया। 

प्लेटफॉर्म उपयोगकर्ताओं पर कंटेंट मॉडरेशन उपायों को लागू करने के लिए सहमत हुआ। यह अब यूएस में 44 प्रतिशत से अधिक स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध है जो एंड्रॉइड पर हैं। मस्क ने ट्रथ सोशल ऐप को 'राइट-विंग इको चेंबर' का 'ट्रम्पेट' कहा। टेस्ला के सीईओ ने कहा कि साइट को ट्रथ सोशल का समकक्ष बनने से बचाने के लिए उन्होंने ट्विटर खरीदा।

 

Tags: Donald Trump , Former US President , San Francisco , International Leader , Elon Musk , Twitter

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD