Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

एकजुटता के साथ काम करें सभी विभागों के अधिकारी : राज कमल चौधरी

प्रमुख सचिव खेल व युवक सेवाएं विभाग व जिले के प्रभारी सचिव ने अलग-अलग विभागों के कामकाज की समीक्षा की

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 27 Oct 2022

Last updated on: Oct 27, 2022, 00:00 IST

प्रमुख सचिव(खेल एवं युवक सेवाएं विभाग) व जिले के प्रभारी सचिव श्री राज कमल चौधरी ने आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में धान की खरीद, आम आदमी क्लीनिकों के कामकाज, सेवा केंद्रों के कामकाज, पराली जलाने की रोकथाम, चल रहे विकास कार्यों व राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी विषयों पर अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एकजुटता के साथ काम करने और फील्ड दौरे करने की हिदायत भी दी। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह भी मौजूद थे।प्रमुख सचिव ने धान की खरीद संबंधी जिला अधिकारियों व अलग-अलग खरीद एजेंसियों को निर्विघ्न खरीद संबंधी निर्देश जारी किए। 

उन्होंने कहा कि मंडियों में प्रबंधों को लेकर किसी तरह की कोई कमी नहीं रहनी चाहिए ताकि किसानों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने अलग-अलग खरीद एजेंसियों की ओर से की गई खरीद की समीक्षा करते हुए लिफ्ंिटग में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह यकीनी बनाया जाए कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार फसल की खरीद के साथ-साथ किसान को अदायगी करने में किसी किस्म की देरी न हो।

प्रमुख सचिव ने इस दौरान आम आदमी क्लीनिकों में दी जाने वाली सेवाओं का रिव्यू किया व सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि आम आदमी क्लीनिकों में उपलब्ध करवाई जाने वाली सेवाओं को समय-समय पर वे स्वंय चैक करें। पराली जलाने की रोकथाम को लेकर उन्होंने कृषि विभाग व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को उचित कार्रवाई की हिदायत दी। 

इसके बाद उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी हासिल करते हुए जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी विषयों संबंधी भी अधिकारियों को बिना विलंब कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने समूह अधिकारियों को कहा कि अगर उन्हें किसी भी विकास कार्य में किसी तरह की परेशानी आती है तो वे तुरंत उनके ध्यान में लाएं ताकि मुख्य मंत्री के ध्यान में लाकर उस समस्या का समाधान किया जा सके। 

बैठक के बाद उन्होंने आम आदमी क्लीनिक बहादुरपुर व आम आदमी क्लीनिक ड्रेनेज विभाग परिसर का औचक दौरा कर वहां दी जाने वाली सेवाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सेवा केंद्रों के कामकाज की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के सेवा केंद्र का भी दौरा करते हुए लोगों को निर्विघ्न नागरिक सेवाएं देने संबंधी अधिकारियों को निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने इस दौरान जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, धान की खरीद व पराली के सुचारु प्रबंधन संबंधी विस्तार से प्रमुख सचिव को अवगत करवाया और विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार की प्राथमिकताओं को पहल के आधार पर पूरा करते हुए लोगों को निर्विघ्न सेवाएं दी जाएंगी।  

 इस मौके पर एस.डी.एम. दसूहा श्री ओजस्वी अलंकार, एस.डी.एम मुकेरियां श्री कवंलजीत सिंह, एस.डी.एम. होशियारपुर श्री प्रीत इंदर सिंह, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला राजस्व अधिकारी श्री गुरमीत सिंह मान, सिविल सर्जन डा. प्रीत महिंदर सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डा. गुरदेव सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।  

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD