Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

यह कैसा न्यू इंडिया, झूठ को सच बना कर परोस जा रहा : कार्यभार संभालने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Congress President, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Oct 2022

Last updated on: Oct 26, 2022, 00:00 IST

कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पदभार ग्रहण किया। पद संभालते ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को साफ कर दिया की हम 'डरो मत' की राह पर चलेंगे। राहुल गांधी लोकसभा में इसका जिक्र कर चुके हैं। 

इसके साथ ही अध्यक्ष पद संभालते ही उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, कौन जानता था कि देश की राजनिति में झूठ का बोलबाला होगा। न्यू इंडिया में झूठ को सच बनाया जा रहा है। गोडसे को देशभक्त और गांधी को गाली दी जा रही है। कांग्रेस ऐसा नहीं होने देगी, हम लड़ते रहेंगे। 

न्यू इंडिया बनाने के लिए वो कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, लेकिन हम उनको ऐसा नहीं करने देंगे, झूठ फरेब और नफरत का ये तंत्र हम तोड़ कर रहेंगे। यह कैसा न्यू इंडिया है? जिसमें रोजगार नहीं मिल रहा है, किसानों को जीप से कुचला जा रहा है। सभी सरकारी जगहों को बेच अपने कुछ दोस्तों को दिया जा रहा है। 

शिक्षा महंगी हो रही है, सरकार सो रही है। ईडी-सीबीआई दमन के लिए 24 घंटे काम कर रही है और दलितों, अल्पसंख्यकों को अपमानित किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा, राहुल गांधी की जितनी तारीफ की जाए कम है, वो भारत जोड़ो में जिस तरह से संवाद कर रहे हैं वो पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि है। 

इस सरकार के खिलाफ बोलने वाले सभी लोगों को साथ लेकर चलूंगा।137 वर्षों से कांग्रेस हर देशवासी के जीवन का हिस्सा रही है। लेकिन मतदाता हमसे कुछ रूठ गए हैं, राहुल जी ने इस बात को समझा और यात्रा पर निकल पड़े हैं। यात्रा में राहुल लोगों का दुख और दर्द को समझ रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। 

इस देश के करोड़ों युवाओं को शांति, विकास और रोजगार चाहिए, उनके लिए हम लड़ेंगे। उदयपुर में लिए गए संकल्पों को पूरा किया जाएगा। संगठन में 50 साल से कम उम्र के लोगों को तरजीह दी जाएगी। खड़गे ने इसे अपने लिए यह एक भावुक छण बताया और अभी तक कांग्रेस के सभी अध्यक्षों की परम्परा को भी आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया है। 

उन्होंने सोनिया गांधी के पार्टी में त्याग को भी याद करते हुए कहा, एक मजदूर के बेटे को एक सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी के सबसे बडी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के सभी अध्यक्षों की परंपरा को आगे बढ़ाऊंगा। देश को बनाने में जो कांग्रेस का योगदान है, उसकी रक्षा करना मेरा काम है। 

मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश करूंगा और आपका सहयोग लेता रहूंगा। सोनिया गांधी के त्याग का दूसरा उदहारण मिलना मुश्किल है। आरटीआई से लेकर मनरेगा स्कीम तक सभी आपके अध्यक्ष रहते और मनमोहन सिंह के पीएम रहते हुए हैं। इस दौरान सोनिया गांधी ने भी अपने सम्बोधन में कहा, कांग्रेस नए अध्यक्ष खड़गे जी व अन्य नेताओं को धन्यवाद करती हूं। 

मैं प्रसन्न हूं, खड़गे जी अनुभवी और धरती से जुड़े नेता है। अपनी लगन से वह इस ऊंचाई तक पहुंचे हैं, उनसे पार्टी को प्रेरणा मिलेगी और उनके नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत होगी। मैं इसलिए राहत महसूस कर रही हूं, क्योंकि आपने इतने वर्षो तक प्यार दिया, सम्मान दिया, यह मेरे लिए गौरव की बात है। 

इसका एहसास जीवन की आखीरी सांस तक रहेगा। खड़गे जी के ऊपर यह जिम्मेदारी आ गई है। उन्होंने आगे कहा, परिवर्तन संसार का नियम है। ये जीवन के हर क्षेत्र में होता है। आज हमारी पार्टी के सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं। सबसे बड़ी चुनौती देश के सामने लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए खतरा बना है उसका मुकाबला कैसे करें? कांग्रेस के सामने पहले भी बड़े संकट आए हैं। 

लेकिन हमने हार नहीं मानी। मैं मलिकार्जुन खड़गे का स्वागत करती हूं। इससे पहले खड़गे ने राजघाट पर महात्मा गांधी, शांति वन में जवाहरलाल नेहरु व शक्ति स्थल पर इंदिरा गांधी तथा वीर भूमि पर जाकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित सहित समता स्थल पर स्वतंत्रता सेनानी और दलित नेता जगजीवन राम को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Congress President , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD