Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आर. पी. जी. हमले सम्बन्धी मामला : मुख्य दोषी चड़त से पूछताछ के आधार पर एक एके-56 राइफल बरामदगी और दो पनाहग़ारों की गिरफ्तारी हुई

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Rocket Propelled Grenade, RPG Attack, Syed Mohammad Touseef Chisty alias Chinky, Sunil Kumar alias Kala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Oct 2022

Last updated on: Oct 22, 2022, 00:00 IST

रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आर. पी. जी.) हमले के मुख्य दोषी चड़त सिंह को मुंबई से गिरफ्तार करने से कुछ ही समय बाद पंजाब पुलिस ने उक्त दोषी के खुलासों के आधार पर एक एके-56 असाल्ट राइफल की बरामदगी और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है, जो उक्त को पनाह देते थे। ज़िक्रयोग्य है कि 9 मई, 2022 को मोहाली में इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर लगभग 19.45 बजे एक आरपीजी हमला किया गया था।

गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान सैयद मुहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी निवासी अजमेर, राजस्थान और सुनील कुमार उर्फ काला के तौर पर हुई है।यह कार्यवाही, मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर पंजाब पुलिस द्वारा समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध चल रही जंग के दौरान अमल में लाई गई है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम चड़त सिंह के खुलासे पर पुलिस टीमों ने एक एके-56 सहित 100 कारतूस और एक .30 बोर की पिस्तौल बरामद की है।उन्होंने बताया कि चड़त सिंह की पूछताछ के बाद ही उक्त मामले को सुलझाते हुए पुलिस टीमों ने राजस्थान के अजमेर से सैयद मुहम्मद तौसीफ चिश्ती उर्फ चिंकी को गिरफ्तार किया है।

डीजीपी ने कहा कि जांच में सामने आया है कि मुलजिम चिंकी पिछले 5-7 सालों से लखबीर लंडा के संपर्क में था और लंडा के निर्देशों पर चिंकी ने अजमेर में अल-खादिम नाम के एक गेस्ट हाऊस में चड़त के लिए ठहरने का प्रबंध किया था। चड़त ने कबूला है कि लंडा ने चिंकी को करीब 3 से 4 लाख रुपए भेजे हैं।

उन्होंने बताया कि चड़त के एक अन्य साथी जिसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ काला के तौर पर हुई है और जिसने चड़त सिंह को अमरीका स्थित जगरूप सिंह उर्फ रूप के निर्देशों पर ठिकाने मुहैया करवाये थे, को भी रोपड़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। श्री आनन्दपुर साहिब का रहने वाला जगरूप रूप लखबीर लंडा का करीबी माना जाता है।

डी. जी. पी. गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच अनुसार राज्य को अपराध मुक्त बनाने के लिए यत्नशील है।ज़िक्रयोग्य है कि मुलजिम चड़त जो एक आदतन अपराधी है और पंजाब में कत्ल, इरादातन कत्ल और हथियार एक्ट के अंतर्गत कई घृणित अपराधों के मामलों का सामना कर रहा है। 

उसने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा के द्वारा पाकिस्तान आईएसआई के सक्रिय सहयोग से सरहद पार एक आरपीजी, एक एके-47 और अन्य हथियार भी मंगवाए थे। मुलजिम एक कत्ल केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था और आर. पी. जी. हमले के समय वह पैरोल पर बाहर आया हुआ था। 

अपनी पैरोल की मियाद के दौरान, चड़त ने आरपीजी हमले को अंजाम देने के लिए तरन तारन क्षेत्र से निशान कुल्ला और अन्यों समेत अपने साथियों को दोबारा इकट्ठा किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सांप्रदायिक सदभावना और शांति को अस्थिर करना था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Rocket Propelled Grenade , RPG Attack , Syed Mohammad Touseef Chisty alias Chinky , Sunil Kumar alias Kala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD