Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने दिवंगत पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Punjab Armed Police, PAP, Central Armed Police Force, CAPF
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 21 Oct 2022

Last updated on: Oct 21, 2022, 00:00 IST

देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को यहां पंजाब सशस्त्र पुलिस (पीएपी) मुख्यालय में 63वां राज्य स्तरीय पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस एक असाधारण बल है, जिसने शांति और अशांति के समय में देश की सेवा की। 

उन्होंने कहा कि सितंबर 1981 से अगस्त 1992 की अवधि के दौरान 1,792 पुलिस अधिकारियों ने आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। शहीद हुए कुल 1,792 पुलिस अधिकारियों में 1,604 अधिकारी और कांस्टेबल शामिल हैं, जबकि शेष 188 केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के थे। 

पीएपी परिसर के अंदर बने पुलिस शहीद स्मारक पर स्मृति परेड का आयोजन किया गया। डीजीपी को सलामी देने के बाद कमांडेंट 80वीं बटालियन ने इस साल के सभी 261 पुलिस शहीदों के नाम पढ़कर सुनाए। दो मिनट का मौन रखा गया और बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया। 

डीजीपी यादव ने इस अवसर पर बोलते हुए शहीदों के परिवारों को राज्य सरकार और पंजाब पुलिस की ओर से पूर्ण समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, "हम अपने वीरों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए पूरे समर्पण और बहादुरी के साथ सेवा करना जारी रखेगी।"कार्यक्रम के बाद डीजीपी ने शहीदों के परिवारों से मुलाकात कर उनकी बात सुनी।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Punjab Armed Police , PAP , Central Armed Police Force , CAPF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD