Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा विद्यार्थी कौंसिल मतदान में छात्र युवा संघर्ष समिति की जीत, मेक इंडिया नंबर-1 मुहिम के हक में जनादेश करार

नतीजे को देश में नफऱत फैलाने की कोशिश कर रही विघनकारी ताकतों के मुँह पर थप्पड़ बताया, पंजाब यूनिवर्सिटी की नयी चुनी गई टीम को दी बधाई

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Chatarr Yuva Sangarsh Samiti, CYSS, Ayush Khatkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी में आम आदमी पार्टी के विद्यार्थी विंग छात्र युवा संघर्ष समिति ( सी. वाई. एस. एस.) की जीत, देश भर में मेक इंडिया नंबर 1 मुहिम के हक में जनादेश है। मुख्यमंत्री ने आज यहाँ अपने निवास स्थान पर पंजाब यूनिवर्सिटी की विद्यार्थी कौंसिल की नयी चुनी टीम के साथ बातचीत करते हुये कहा कि यह यूनिवर्सिटी देश के अलग-अलग राज्यों और अन्य हिस्सों से आए विद्यार्थियों के लिए केंद्र बिंदु है। 

उन्होंने कहा कि मतदान के जनादेश ने साबित कर दिया है कि श्री अरविन्द केजरीवाल की दूरदर्शी और निर्णायक नीतियों के हक में लोग साथ देने के लिए लुक छिप कर तैयार बैठे हैं। भगवंत मान ने कहा कि यह नतीजा देश की राजनीति में अपेक्षित क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नतीजा उन विघनकारी ताकतों के मुँह पर थप्पड़ है, जो देश में नफऱत फैलाने की कोशिश कर रही हैं। 

आयुश खटकड़ के नेतृत्व वाली नयी टीम को बधाई देते हुये उनको विद्यार्थियों की भलाई के लिए दिन-रात एक करके काम करने के लिए कहा। भगवंत मान ने कहा कि टीम को यूनिवर्सिटी कैंपस में ज़रूरी सकारात्मक बदलाव लाने के लिए समर्पित होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बड़ी जीत ने विद्यार्थियों की सेवा करने के लिए हम पर एक और जि़म्मेदारी डाल दी है। 

भगवंत मान ने कहा कि अब समय आ गया है, जब नयी चुनी टीम यूनिवर्सिटी कैंपस के व्यापक विकास और विद्यार्थियों की भलाई यकीनी बनाने के लिए दिन- रात एकजुट होकर काम करे। उन्होंने इस नेक कार्य के लिए राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग और तालमेल का भरोसा देते हुये कहा कि इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Chatarr Yuva Sangarsh Samiti , CYSS , Ayush Khatkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD