Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी : सोनिया गांधी

Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Oct 2022

Last updated on: Oct 17, 2022, 00:00 IST

देश की सबसे पुरानी पार्टी अखिल भारतीय कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आईएएनएस के सवाल पर कहा कि मैं बहुत लंबे वक्त से इस दिन का इंतजार कर रही थी। कांग्रेस पार्टी में मुकाबला वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच है और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में मतदान कर दिया है। 

जब सोनिया गांधी से आईएएनएस ने सवाल पूछा कि, क्या आप खुश हैं? तो इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, मैं इस दिन का बहुत लंबे वक्त से इंतजार कर रही थी। इसके साथ ही खड़गे अपना वोट बेंगलुरु में डालेंगे, तो वहीं शशि थरूर तिरुवनंतपुरम में मतदान करेंगे। 

इनके अलावा देशभर के 9800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर ) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। मतदान होने के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा। दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।

 

Tags: Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD