Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राज्यपाल ने नौणी विश्वविद्यालय में ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों का योगदान’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

Rajendra Vishwanath Arlekar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan, Solan, Nauni University
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सोलन , 14 Oct 2022

राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम और डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी, सोलन में ‘स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की। 

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि हमें आजादी का अमृत महोत्सव में अपने जनजातीय नायकों के योगदान को याद रखने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वीरों ने न केवल सत्याग्रह किया, बल्कि राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति भी दी। राज्यपाल ने कहा कि जनजातीय नायकों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि असंख्य जनजातीय नायकों का चरित्र हमारे लिए आदर्श है और उन्हें सदैव याद रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अमृत काल के दौरान हमें किस दिशा में जाना है, यह तय करने के लिए ऐसे नायकों के बारे में जानना जरूरी है और हर व्यक्ति खास कर युवा पीढ़ी को इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है, इसलिए उनके लिए वीरों के बलिदानों को याद रखना बहुत जरूरी है और उनसे सीखने की जरुरत है।

राज्यपाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान हमें कई गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को जानने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि युवाओं को हमारे देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आजादी का अमृत महोत्सव उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करने का एक सुनहरा अवसर है जिन्होंने देश के गौरव के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

इससे पूर्व, राज्यपाल ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा लगाई प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी किया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जागृत प्रमुख, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम भगवान सहाय ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की अपनी विशिष्ट संस्कृति है और उस संस्कृति का पालन करके हम समाज को दिशा दे सकते हैं।राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग से प्रो. विवेक कुमार ने आयोग के कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि भारत का एक गौरवशाली इतिहास रहा है जिसमें जनजातीय समाज का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आयोग जनजातीय समाज के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। उन्होंने जनजातीय समाज के अस्तित्व, पहचान और विकास के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि आयोग ने इस दिशा में व्यापक कार्य और शोध किया है।

डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने राज्यपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और कहा कि इस देश के मूल निवासी जनजातीय लोगों के बारे में लोगों की धारणा में बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है और विश्वविद्यालय हर वर्ष जनजातीय नायकों को याद करने के लिए इस दिन विशेष आयोजन करेगा।

प्रांत अध्यक्ष, हिमगिरि कल्याण आश्रम लछिया राम ने राज्यपाल एवं अन्य का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण दिया।अधिष्ठाता बागवानी डॉ. मनीष कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।इसके उपरान्त, राज्यपाल ने परिसर में ओपन एयर थियेटर का दौरा भी किया। 

 

Tags: Rajendra Vishwanath Arlekar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan , Solan , Nauni University

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD