Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सरवीण चौधरी ने 3.30 लाख से बनने वाली नाला पुल बोह से बतूनी सड़क का किया शिलान्यास

कहा.....कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में सड़के प्रदेश की लोगों की भाग्य रेखाएं

Sarveen Chaudhary, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 13 Oct 2022

Last updated on: Oct 13, 2022, 00:00 IST

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्री सरवीण चौधरी ने आज 3.30 लाख से बनने वाली नाला पुल बोह  से बतूनी व  4 .30 लाख से बनने वाली छननी से गतडी सड़क 4.30 लाख  सड़क  का शिलान्यास किया।उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से 10 हज़ार लोग लाभान्वित होंगे। वे आज में लोगों को संबोधित करते हुए बोल रहीं थी।

सरवीन ने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़के प्रदेश की लोगों की भाग्य रेखाएं हैं। इस समय प्रदेश में सड़कों का बड़ा नेटवर्क उपलब्ध है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़कों का व्यापक विस्तार किया जा रहा है। हर क्षेत्र को सड़क से जोड़ने का संलल्प किया गया है ताकि ग्रामीण आर्थिकी का रूपांतरण हो सके। 

सरवीन ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से समग्र एवं स्थायी विकास उनकी प्रतिबद्धता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाओं का बजट में प्रावधान किया है, इनको मिशन के रूप में धरातल पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के आरम्भ होने से प्रदेश में विकास की नई शुरूआत हुई है और प्रदेश के सभी लोगों को इनका लाभ प्राप्त हो रहा है। 

प्रदेश सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग की चिंता की है और जनकल्याण की दर्जनों योजनाओं से लाखों लोगों को लाभान्वित किया गया है।सरवीण ने कहा कि प्रदेश में  125 यूनिट मुफ्त बिजली का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने घरों में पेयजल के शुल्क को समाप्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी बसों में महिलाओं का किराया आधा किया गया है और इसका लाभ लाखो महिलाओं को प्राप्त हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि लोगों को सस्ता राशन भी उचित मूल्यों की दुकान के माध्यम से उपलब्ध करवाकर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है।  सरवीण ने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, मुख्यमंत्री शगुन जैसी अनेक योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं।सरवीन ने कहा कि गरीब और कमजोर लोगों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। 

सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयुसीमा को 80 वर्ष से घटा कर 70 वर्ष किया गया है। उन्होंने कहा कि ‘‘स्वर्ण जयन्ती नारी सम्बल योजना’ के’अन्तर्गत 65 से 69 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को एक हज़ार रुपये प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में अनुदान के लिए ‘‘शगुन’’ नाम से नई योजना आरम्भ की गई है जिसमें बेटी के विवाह के समय 31 हज़ार रुपये की सहायता उपलब्ध  करवाई जा रही है। 

इस अवसर पर  एक्सईएन लोकनिवि राजीव शर्मा,एसडीओ  भारत भूषण, एसडीओ विवेक कालिया, प्रधान माया, उपप्रधान ओम प्रकाश,रिडकमार उपप्रधान जगन्नाथ, भलेद प्रधान सुरजीत ,पुर्व प्रधान संतोष सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे ।

 

Tags: Sarveen Chaudhary , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD