Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संपत्ति तेल और गैस की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रतिबद्ध

डीजीपी गौरव यादव ने ओ.एस.सी.सी. की तीसरी बैठक की अध्यक्षता की, पंजाब में तेल और गैस बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की समीक्षा की

Gaurav Yadav, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab, Onshore Security Coordination Committee, OSCC, Border Security Force, Gas Authority of India Limited, GAIL
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब, गौरव यादव, जो ऑनशोर सिक्योरिटी कोऑर्डिनेशन कमेटी (ओएससीसी) के अध्यक्ष भी हैं, ने तेल और गैस कंपनियों को तेल और गैस, जो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्पतियाँ हैं, की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा हर संभव सहायता और समर्थन का आश्वासन दिया। 

डीजीपी आज चंडीगढ़ में राज्य में तेल-गैस सम्बन्धित बुनियादी ढांचे की सुरक्षा के लिए किए गए सुरक्षा उपायों की समीक्षा के लिए गैस अथॉरटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (जीएआईएल) द्वारा आयोजित तीसरी ओ.एस.सी.सी. बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके और एडीजीपी सुरक्षा सुधांशु श्रीवास्तव, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और केंद्रीय एजेंसियों के अधिकारियों के अलावा आईओसीएल, एचपीसीएल, बीपीसीएल, एचएमईएल और टोरैंट गैस समेत सभी तेल और गैस कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।  

बैठक के दौरान कई मुद्दों जैसे स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजजऱ् (एसओपीज़), सुरक्षा को बढ़ाना, सीसीटीवी और ड्रोन निगरानी के द्वारा चौकस रहने संबंधी विचार-विमर्श किया गया, जिसका उद्देश्य हितधारकों के दरमियान बेहतर तालमेल बनाना था।डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि वैसे तो पंजाब अब तक सुरक्षित है परन्तु पुलिस और तेल-गैस कंपनियों को हर समय सचेत रहने की ज़रूरत है और तेल एवं गैस की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करना चाहिए। 

उन्होंने तेल एवं गैस कंपनियों और जि़ला पुलिस के दरमियान और अधिक तालमेल बनाने के लिए जि़ला स्तरीय सिक्योरिटी कॉर्डीनेशन मीटिंगें करने की ज़रूरत पर भी ज़ोर दिया।उन्होंने विशेष दस्ते तैनात करने का भी प्रस्ताव दिया, जो विशेष रूप से तेल और गैस से सम्बन्धित अपराधों की निगरानी करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस तुरंत कार्यवाही के लिए पेरीमीटर इंट्रूजऩ डिटेक्शन सिस्टम (पीआईडीएस) या आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को शामिल करने की संभावना की भी पड़ताल करेगी।डीजीपी ने अचानक योजनाएँ और मोक ड्रिलों के नियमित अपडेट की महत्वता को भी उजागर किया।उन्होंने सभी तेल और गैस कंपनियों को हर संभव सहायता देने के लिए पंजाब पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

 

Tags: Gaurav Yadav , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab , Onshore Security Coordination Committee , OSCC , Border Security Force , Gas Authority of India Limited , GAIL

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD