Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

15 अक्टूबर को पाकिस्तान टी20 विश्व कप दल के साथ जुड़ेंगे शाहीन शाह अफरीदी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Shaheen Afridi, Shaheen Shah Afridi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 12 Oct 2022

Last updated on: Oct 12, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी लंदन में अपने घुटने पर लगी चोट का उपचार पूरा कर चुके हैं और 15 अक्टूबर को ब्रिस्बेन में विश्व कप दल के साथ जुड़ने को तैयार हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अनुसार वह 17 और 19 अक्टूबर को वॉर्म-अप मैचों के लिए उपलब्ध होंगे। 

भारत के विरुद्ध पहले मैच से पूर्व उनके मैच फिटनेस की अंतिम जांच की जाएगी। शाहीन को जुलाई महीने में श्रीलंका के विरुद्ध पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान दाहिने पैर के घुटने में चोट लगी थी। वह एशिया कप की शुरूआत से पहले तक टीम के साथ यात्रा कर रहे थे। 

वह अगस्त में टीम के साथ रहकर फिट होने की उम्मीद के साथ नीदरलैंड्स के दौरे पर भी गए थे। हालांकि उनकी चोट बढ़ गई और उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखने के लिए लंदन भेजा गया। वह इस दौरान क्रिस्टल पैलेस फुटबॉल क्लब की सुविधाओं का उपयोग कर रहे थे। 

शाहीन ने एक बयान में कहा, "मैं टी20 विश्व कप के लिए राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ने और अपनी भूमिका निभाने की बात को लेकर काफी उत्साहित हूं। खेल से और अपनी प्रिय टीम से दूर रहना तथा कुछ बेहतरीन मैचों का हिस्सा ना बन पाना एक कठिन समय रहा है।"

तेज गेंदबाज ने आगे कहा, "मैं पिछले 10 दिनों से बिना किसी परेशानी के साथ अपने पूरे रन-अप और गति से छह से आठ ओवर डाल रहा हूं। वैसे तो मुझे नेट्स में बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने में मजा आता है, मैच का एहसास अलग ही होता है और मैं उस एहसास के लिए उत्सुक हूं। 

चोट से वापसी करना कठिन रहा है लेकिन मैंने उसका आनंद लिया। सच कहूं तो मैं पहले के मुकाबले अधिक फिट महसूस कर रहा हूं और टीम की जर्सी पहनने का इंतजार कर रहा हूं।"पाकिस्तान और लाहौर कलंदर्स में साथी खिलाड़ी फखर जमान भी घुटने की चोट से उबरने के लिए लंदन गए थे। 

उन्हें यह चोट एशिया कप के फाइनल में फील्डिंग के दौरान लगी थी, जिसने उन्हें घर पर इंग्लैंड के विरुद्ध हुई सीरीज और विश्व कप के लिए चुने गए 15 सदस्यीय दल से बाहर कर दिया। उन्हें मुख्य दल से ड्रॉप किया गया लेकिन फिर मोहम्मद हारिस और शाहनवाज दहानी के साथ रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया। 

समझा जा रहा है कि जमान भी चोट से उबर चुके हैं। पाकिस्तान ने हाल ही में घर पर इंग्लैंड के विरुद्ध सात मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में 4-3 से हार का सामना किया। वह इस समय न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज में हिस्सा ले रही है और मध्य क्रम की समस्या का समाधान खोजने में लगी है। 

वैसे तो 15 सदस्यीय दल की घोषणा हो चुकी है लेकिन मुख्य दल में पहुंचने वाली टीमें 15 अक्टूबर तक अपनी टीम में बदलाव कर सकती हैं। संभावना है कि पाकिस्तान अपने दल में कम से कम दो बदलाव कर सकता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Shaheen Afridi , Shaheen Shah Afridi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD