Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को अदालत ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

विजीलैंस करेगी ठेकेदारों को लेबर और ट्रांसपोर्ट टैंडर अलॉट करने में हुई धोखाधड़ी संबंधी पूछताछ

Vigilance Bureau, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Punjab Vigilance Bureau, State Vigilance Bureau, Bharat Bhushan Ashu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 11 Oct 2022

Last updated on: Oct 11, 2022, 00:00 IST

जि़ला एसबीएस नगर की अदालत ने आज पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की अपील पर शहीद भगत सिंह (एस. बी. एस.) नगर में खरीद एजेंसियों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभुगत के ज़रिये ठेकेदारों को अनाज मंडियों के लिए लेबर कारटेज और ट्रांसपोर्ट टैंडरों की अलॉटमैंट में हुई धोखाधड़ी के दोषों की अगली जांच के लिए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को 14 अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।  

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एसबीएस नगर की अनाज मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टैंडरों में हुए बड़े घोटालों की जांच करने के उपरांत दोषी ठेकेदार तेलू राम, यशपाल और अजयपाल (दोनों भाई) निवासी गाँव उधनवाल, तहसील बलाचौर के खि़लाफ़ धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 8, 12, 13 (2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में मुकदमा नं. 18 तारीख़ 22-09-2022 के अंतर्गत केस दर्ज किया हुआ है।   

 अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि मुख्य दोषी तेलू राम ठेकेदार ने विजीलैंस ब्यूरो को बताया कि उसने अपने गाँव के रहने वाले यशपाल और अजयपाल की डीएफएससी राकेश भास्कर के साथ मुलाकात कराने में मदद की, जिन्होंने बाद में पूर्व मंत्री आशु के द्वारा टैंडर भी प्राप्त किये थे। तेलू राम ने अपनी डायरी में बहुत सी ऐंट्रियाँ और लेखा-जोखा किया हुआ था, जो पहले ही विजीलैंस द्वारा ज़ब्त कर लिया गया है, जिसके आधार पर विजीलैंस ब्यूरो ने उपरोक्त मुलजिमों और अन्यों को इस मामले में शामिल किया है।   

 उन्होंने बताया कि तफ्तीश के दौरान उपरोक्त सभी दोषियों के आपसी सम्बन्ध सामने आए हैं, जिसके अंतर्गत दोषी पूर्व मंत्री को मुकदमे में शामिल करके अदालत से उनका प्रोडक्शन वॉरंट लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उक्त मंत्री से उनके कार्यकाल के दौरान हुए भ्रष्टाचार सम्बन्धी पूछताछ की जायेगी, जिससे अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

 

Tags: Vigilance Bureau , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Punjab Vigilance Bureau , State Vigilance Bureau , Bharat Bhushan Ashu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD