Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब सरकार चल रहे सीजन में धान की निर्विघ्न और सुचारू खरीद को सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध : लाल चंद कटारूचक्क

कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की चल रही खरीद का लिया जायज़ा

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खन्ना (लुधियाना) , 09 Oct 2022

Last updated on: Oct 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार किसानों की सुविधा के लिए चल रहे धान के सीजन में धान की निर्विघ्न और सुचारू खरीद को सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है और राज्य सरकार धान के खरीद सीजन के दौरान किसानों की उपज के एक-एक दाने को निर्विघ्न और सुचारू ढंग से खरीद कर उसकी लिफ्टिंग को सुनिश्चित बनाएगी।  

यह प्रगटावा पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और वन मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में धान की चल रही खरीद का जायज़ा लेने के मौके पर किया। इस मौके पर उनके साथ विधान सभा हलका खन्ना के विधायक श्री तरुनप्रीत सिंह सौद भी शामिल थे।  

कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि पूरे पंजाब की अनाज मंडियों में अब तक सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा 6,78,702 मीट्रिक टन धान की खरीद भी की जा चुकी है, जबकि पिछले साल यह संख्या 5,14,907 मीट्रिक टन था। उन्होंने कहा कि अब तक किसानों को धान की 706 करोड़ रुपए की अदायगी भी की जा चुकी है।  

श्री कटारूचक्क ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किये गए हैं कि किसानों की फ़सल अनाज मंडियों में से तुरंत उठा ली जाये और किसानों को अपनी उपज बेचने के समय पर किसी किस्म की समस्या का सामना नहीं करने दिया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर, उप-मंडल मैजिस्ट्रेट और सभी खरीद एजेंसियों के प्रमुखों को धान की खरीद के कार्यों की निगरानी करने के लिए आदेश जारी किये हुए हैं, जिससे पंजाब के किसानों को धान की फ़सल बेचने के समय पर किसी किस्म की कोई मुशिकल पेश न आए। 

उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदे गए धान की अदायगी किसानों के बैंक खातों में 48 घंटों के अंदर-अंदर की जा रही है। उन्होंने आढ़तियों को भी आश्वासन दिया कि धान की ढुलाई और स्टोरेज में भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जायेगी।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने 1 लाख, 22 हज़ार से अधिक पराली सँभालने वाली मशीनें सब्सिडी पर दी हैं और छोटे किसानों के लिए भी प्रबंध किये गए हैं।

पंजाब में पर्यावरण बचाने सम्बन्धी जागरूक मुहिम भी चला रहे हैं। उन्होंने पंजाब के किसानों को धान की पराली को जलाने से गुरेज़ करने की अपील भी की, जिससे पंजाब का पर्यावरण प्रदूषित होने से बच सके।इस मौके पर अन्यों के अलावा एस.एस.पी. खन्ना श्री दाम्या हरीश कुमार ओम प्रकाश, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर खन्ना श्री अमरजीत बैंस, उप मंडल मैजिस्ट्रेट श्रीमति मनजीत कौर, जि़ला खाद्य सप्लाई कंट्रोलर (पूर्वी) श्रीमति शिफाली चोपड़ा, प्रधान आढ़तिया ऐसोसीएसन खन्ना स. हरबंस सिंह रोसा, प्रधान शैलर ऐसोसीएसन खन्ना श्री गुरदयाल सिंह, जि़ला मंडी अफ़सर लुधियाना श्री बीर इन्दर सिंह सिद्धू, के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD