Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यमुना आरती में लिया भाग, यमुना शरद महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने 6.35 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Paonta Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पांवटा साहिब (सिरमौर) , 08 Oct 2022

Last updated on: Oct 08, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में आयोजित किए जा रहे तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के दौरान यमुना घाट पर आरती में भाग लिया, पूजा अर्चना की और दीप प्रज्वलित कर दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस दौरान यमुना घाट को 10,000 दीप जलाकर जगमग किया गया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले, तीज त्यौहार प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं। मेले हमारे भीतर संस्कृति के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना पैदा करते हैं। हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का बहुत महत्व है तथा भगवान श्री कृष्ण और देवी यमुना का अटूट संबंध है। मेले में लोगों को सुख-दुख बांटने के अतिरिक्त प्रदेश की संस्कृति को जानने का अवसर भी मिलता है। ऐसा ही अवसर राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव प्रदान करता है जहां प्रदेश के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उतराखण्ड और उत्तर प्रदेश के लोग व्यापारिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में शामिल होते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में विकास को गति मिली है। कोरोना महामारी के दौरान स्थितियां अनुकूल नहीं थी, इसके बावजूद भी वर्तमान प्रदेश सरकार ने विकास की गति को तीव्र करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला की 153 पंचायतों के लोगों की मांग को पूरा करते हुए हाटी समुदाय को जनजातीय का दर्जा दिया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर स्थापित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया।इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 6.35 करोड़ रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। 

इनमें 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित यमुना वन विहार के नजदीक यमुना घाट, 4.20 करोड़ रुपये से नगर परिषद क्षेत्र पांवटा साहिब के वार्ड नंबर-5 से 7 के बीच नाले के सौंदर्यकरण, 1.30 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद पांवटा साहिब के सभी 13 वार्ड में निर्मित होने वाले पार्को का शिलान्यास, 20 लाख रुपये से औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर में बनने वाले उद्योग विहार का शिलान्यास, 20 लाख रुपये से बनने वाले वन विहार गोंदपुर का शिलान्यास और 15 लाख रुपये से वार्ड-7 में बास्केटबॉल कोट के निर्माण कार्य का शिलान्यास शामिल है।

बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है जिसका श्रेय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को जाता है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र को प्रदेश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनका सपना है जिसके लिए वह प्रयासरत हैं। 

उन्होंने बताया कि लोगों को राजस्व संबंधी सुविधाएं घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए पांवटा साहिब में राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप-तहसीलें तथा 11 नए पटवार वृत्त के अतिरिक्त राजपुरा और भटनवाली में दो नए कानूनगो वृत क्रियाशील किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, किसानों के खेतों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए बिजली 30 पैसे प्रति यूनिट की दर से दी जा रही है। 

प्रदेश के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिल रहा है।उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव राम कुमार गौतम ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और उन्हें राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव समिति की ओर से शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद लोकसभा सुरेश कश्यप, खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, जिला परिषद सिरमौर के अध्यक्ष सीमा कन्याल, भाजपा मण्डल पावंटा साहिब के अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा, नगर परिषद के अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओ.पी. कटारिया तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Paonta Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD