Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करेगा: राजीव चंद्रशेखर

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में अवसरों और पूंजी का लोकतंत्रीकरण हो रहा है: राजीव चंद्रशेखर

Rajeev Chandrasekhar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट (गुजरात) , 04 Oct 2022

Last updated on: Oct 04, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सक्रिय नीतियों और भारत में 5जी सेवाओं की शुरुआत के मद्देनजर, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री, श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज राजकोट, गुजरात में कहा है कि भारत जल्द ही दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद विनिर्माण के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनकर उभरेगा और देश के युवा इस प्रयास में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।

श्री चंद्रशेखर ने राजकोट में सौराष्ट्र विश्वविद्यालय और आत्मीय विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री, श्री नरेन्‍द्र मोदी के भारत के टेकेड के सपने को हमारे युवा भारतीय अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और उद्यम के माध्यम से साकार कर सकते हैं। सरकार अपनी ओर से डिजिटल इंडिया, स्किल इंडिया आदि जैसी पहलों के साथ सक्षम बना सकती है।”

इस बात पर जोर देते हुए कि सरकार की रणनीति सेमीकंडक्टर्स, एआई, मशीन लर्निंग, ब्लॉकचैन आदि में निवेश के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र के प्रसार को प्रोत्साहित करना है, मंत्री ने कहा, "इसके लिए सरकार सेमी-कंडक्टर डिजाइन में निवेश के लिए 100 करोड़ रुपये तक का अनुदान देने को तैयार है।"यह कहते हुए कि वह जल्द ही उद्यमियों को अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में रोड शो शुरू करेंगे, श्री चंद्रशेखर ने कहा कि हमारी रणनीति आयात में कटौती करना है और आपूर्ति और मूल्य श्रृंखला के लिए एक मूल्य निर्माता बनना है, न कि केवल एक वस्तु निर्यातक।

इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में गुजरात की पहल का उल्लेख करते हुए, श्री चंद्रशेखर ने कहा कि राज्य ने अपनी सेमीकॉन नीति की घोषणा करने और धोलेरा को एशिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स हब के रूप में स्थापित करने जैसे कई सक्रिय कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, "धोलेरा राज्य के उद्यमियों के लिए ढेर सारे अवसर लेकर आएगा।"

इस बारे में बात करते हुए कि कैसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की सरकार ने भारत के बारे में एक बेकार, भ्रष्ट और निम्न-विकास वाली अर्थव्यवस्था के रूप में बनी पुरानी धारणा को खत्म कर दिया है, जो केवल प्रभावशाली और बड़े नेटवर्क वाले लोगों का पक्ष लेता है। उन्‍होंने कहा कि आज के भारत में अवसर और पूंजी का लोकतंत्रीकरण हो रहा है। "हम अधिकतम शासन और न्यूनतम सरकार- सिद्धांत का पालन करते हैं।"

उन्होंने जोर देकर कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी नई महत्वाकांक्षाओं के साथ युवा भारत के लिए एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं ताकि हम देश को एक ट्रिलियन डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था / 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और प्रौद्योगिकी में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भी उभर सकें। वह रेवड़ी अर्थव्यवस्था या मुफ्तखोरी की संकृति में विश्वास नहीं करते हैं, जैसा कि कुछ विपक्षी दल इसे प्रोत्साहित कर रहे हैं।"

श्री चंद्रशेखर ने मारवाड़ी विश्वविद्यालय में कई युवा स्टार्टअप्स संचालकों और उद्यमियों से भी मुलाकात की और उनके साथ उनके अनुप्रयोगों/नवाचारों और उन्हें कैसे विपणन योग्य उत्पादों के रूप में विकसित किया जा सकता है, इस पर चर्चा की।बाद में उन्होंने सीआईआई द्वारा आयोजित उद्योग जगत के नेताओं और अन्य जिला अधिकारियों के साथ एक बैठक में भाग लिया। 

उन्‍होंने उनसे इस बात पर विचार करने का आग्रह किया कि कैसे उद्योग और शिक्षाविद और सरकार एक साथ इनक्यूबेटेड स्टार्टअप्स को उनके नवाचारों के व्यावसायीकरण में सहायता कर सकते हैं। उन्होंने उद्योग जगत के अग्रणी लोगों के साथ-साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों को भी स्थानीय आकांक्षाओं का खाका बना कर जिला कौशल विकास कार्यक्रम तैयार करने में योगदान देने के लिए कहा।

कल से राजकोट और सुरेंद्रनगर के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए मंत्री ने छात्रों, उद्यमियों, स्टार्टअप्स, उद्योग जगत के नेताओं, शिक्षाविदों और अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों से मुलाकात की और सबका साथ सबका विकास के साथ सभी भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण को साझा किया।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD