Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर

 

पाकिस्तान ने भारतीय महिला टीम को दी शिकस्त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, Womens Asia Cup, Womens Asia Cup 2022, Womens T20 Asia Cup, Womens T20 Asia Cup 2022, Nida Dar, Pakistan Vs India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिलहट , 07 Oct 2022

Last updated on: Oct 07, 2022, 00:00 IST

कल ही पाकिस्तान थाईलैंड से हारा था लेकिन आज उन्होंने इसे जबरदस्त तरीके से भुलाते हुए अनुशासित क्रिकेट का प्रदर्शन किया और भारत को महिला एशिया कप के मैच में 13 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 137 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाने के बाद भारतीय टीम को 19.4 ओवर में 124 रन पर ढेर कर दिया। 

37 गेंदों पर नाबाद 56 रन बनाने वाली और ऑफ स्पिन से 23 रन पर दो विकेट लेने वाली निदा डार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। लेफ्ट-आर्म स्पिनर नश्रा संधू ने 30 रन पर तीन विकेट लिए जबकि सादिया इकबाल ने 24 रन पर दो विकेट हासिल किये। 

इस हार के बाद शायद भारत सोचेगा वह इस चेज को बेहतर रख सकते थे। खास कर पहले पांच विकेट तो ऐसे लगे जैसे तोहफे में दिए गए। लेकिन ऋचा घोष (26) ने आखिर में फिर से उम्मीद जगाई। ऋचा ने 13 गेंदों की अपनी पारी में एक चौका और तीन छक्के लगाए लेकिन उनके आउट होने के साथ ही भारत की उम्मीदें टूट गयीं। 

पाकिस्तान ने कुछ अच्छे कैच पकड़े जिससे यह जीत हासिल हो सकी। यह पाकिस्तान की भारत के खिलाफ सिर्फ तीसरी टी20 जीत है और यह भारत की इस टूर्नामेंट में पहली हार है। 2016 के बाद पहली बार पाकिस्तान ने भारत को हराया है और एशिया कप में भी उनकी यह पहली ही जीत है। हरमनप्रीत कौर का नंबर चार छोड़कर सातवें स्थान पर आना भारत को भारी पड़ा और वह 12 रन बनाकर आउट हो गयीं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , Womens Asia Cup , Womens Asia Cup 2022 , Womens T20 Asia Cup , Womens T20 Asia Cup 2022 , Nida Dar , Pakistan Vs India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD