Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दुश्मनी की राजनीति करने और झूठे केस दर्ज करने को लेकर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने की सरकार की निंदा

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Punjab Transport Minister, Transport Minister of Punjab, Amarinder Singh Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं के खिलाफ दुश्मनी की राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी सरकार की निंदा की है और कहा कि उनकी पार्टी लोगों की अदालत में इस लड़ाई का जवाब देगी। उन्होंने एक ठेकेदार से पैसे लगने के लिए साजिश रचने के मामले में मंत्री फौजा सिंह सरारी के खिलाफ मजबूत सबूत होने के बावजूद उसे दिए जा रहे संरक्षण के खिलाफ राज्य स्तर पर प्रदर्शन किए जाने का भी ऐलान किया।

उन्होंने आप सरकार से कहा कि बहुत हो गया। हम आपके द्वारा बिना किसी सबूत के अपनी मनमर्जी से चुन-चुन कर लोगों को प्रताड़ित करने व धमकाने की और इजाजत नहीं दे सकते। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार के दोहरे मापदंड पर जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर आप ने अपने दो मंत्रियों विजय सिंगला और फौजा सिंह सरारी को आजाद घूमने की छूट दे रखी है। 

सिंगला के संबंध में आपने ड्रामा किया और बाद में अदालत में केस को अच्छी तरीके से नहीं पेश किया, जिसे लेकर बड़े-बड़े दावों के विपरीत या तो इनके पास सबूत नहीं है या फिर उसे बचाने के लिए सबूतों को अदालत से छुपा लिया गया। इसी तरह सरारी के खिलाफ साफ तौर पर खुला मामला है, जिसके अपने ओएसडी ने स्वीकार किया है कि ऑडियो रिकॉर्डिंग सही है। उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाई करना तो दूर, आपने तो जांच भी नहीं शुरू की।

जबकि कांग्रेसी नेताओं जैसे साधु सिंह धर्मसोत, संगत सिंह गिलजियां, भारत भूषण आशू और अब कैप्टन संदीप संधू के खिलाफ केस दर्ज करने को लेकर वड़िंग ने कहा कि सिर्फ इसलिए क्योंकि किसी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उसने किसी को पैसे दिए या उसने उसे कोई काम करने को कहा, आपने केस दर्ज कर लिए और एक पूर्व मंत्री को जेल भेज दिया।

उन्होंने खुलासा किया कि दुश्मनी की राजनीति के तहत बड़ी संख्या में कांग्रेसी सरपंचों और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया है। यह तानाशाही और अस्वीकार योग्य है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि आप खतरनाक प्रथा कायम कर रही है और इसका कोई अंत नहीं होगा, यदि इसे यहां और अभी ना रोका गया। आप हमेशा सत्ता में नहीं रहने वाले और ना ही कहीं जाने वाले हो, आपको यहीं पर ही इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आंखें बंद करके आप सरकार के हुक्म मानने के विरुद्ध चेतावनी दी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपने दिमाग का इस्तेमाल करने और सबूतों के आधार पर कार्रवाई करने को कहा ना कि आंखें बंद करके इनके दुश्मनी भरे निर्देश मानें। हो सकता है कि आप को हमारे खिलाफ कुछ राजनीतिक बदल लेना है, लेकिन आप क्यों उसमें पार्टी बन रहे हो।

वड़िंग ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध दुश्मनी और प्रताड़ना की राजनीति का अंत होना चाहिए। हम प्रदर्शनों को गलियों तक लेकर जाएंगे और अधिक सहन नहीं करेंगे। उन्होंने सरकार को दुश्मनी की राजनीति के तहत दर्ज किए गए झूठे मामलों में सबूत पेश करने को कहा।

उन्होंने आप सरकार से कहा कि खबरदार रहें, क्योंकि पंजाब के लोग आपको देख रहे हैं और उन्होंने आपको अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ दुश्मनी की राजनीति करने के लिए नहीं चुना, लोगों ने आपको शासन के लिए चुना है, जिस संदर्भ में आप या तो नहीं जानते कि शासन कैसे चलाया जाता है या फिर आपकी इसे सीखने की मंशा नहीं है

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Punjab Transport Minister , Transport Minister of Punjab , Amarinder Singh Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD